Breaking
Fri. May 8th, 2026

हाथरस में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

हाथरस : हाथरस के सासनी क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की रात्रि में नवज्योति नर्सिंग होम में हुई। मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पिंकी (28) पत्नी बंटू, निवासी कस्बा मेंडू, थाना जंक्शन, गर्भवती थीं और उनका पहला बच्चा होना था। उनका उपचार सासनी की सब्जी मंडी के निकट स्थित नवज्योति नर्सिंग होम में चल रहा था। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।

चिकित्सक महिला के प्रसव में जुटे थे, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। प्रसव के दौरान ही महिला की मृत्यु हो गई। इस दुखद जानकारी के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक यह हंगामा जारी रहा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति बंटू, जो कस्बा मेंडू में मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि डॉक्टर ने समय रहते उनकी पत्नी की बिगड़ती हालत के बारे में सूचित नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई, तब डॉक्टर उन्हें रेफर करने की बात कहने लगे। बंटू का कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण ही जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *