Breaking
Sat. May 9th, 2026

सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री:दिलीप घोष समेत 5 मंत्री बने; PM मोदी का घुटनों के बल बैठकर जनता को प्रणाम

कोलकाता : सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।

बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे।

शपथ में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।

इस दौरान पीएम ने भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए।

नमन

समारोह के आखिर में एक पल ऐसा भी आया, जहां पीएम मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया। वे मंच पर घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।

समारोह के आखिर में एक पल ऐसा भी आया, जहां पीएम मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया। वे मंच पर घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।

पीएम ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धाजंलि दी। बंगाली कैलेंडर के मुताबिक पोचिसे बोइशाख के दिन (9 मई) गुरुदेव की 165वीं जयंती है।

पीएम ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धाजंलि दी। बंगाली कैलेंडर के मुताबिक पोचिसे बोइशाख के दिन (9 मई) गुरुदेव की 165वीं जयंती है।

पीएम ने भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छुए। 1952 के कश्मीर आंदोलन के दौरान माखनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ तिरंगा फहराने के लिए गए थे।

पीएम ने भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छुए। 1952 के कश्मीर आंदोलन के दौरान माखनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ तिरंगा फहराने के लिए गए थे।

पीएम मोदी ने ग्राउंड की एंट्री से मंच तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ समिक भट्टाचार्य और सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने ग्राउंड की एंट्री से मंच तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ समिक भट्टाचार्य और सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना ने सुवेंदु को CM बनने पर बधाई दी

बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद मुख्यमंत्री बनने पर सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी। शेख हसीना, फिल्हाल भारत में ही शरण लिए हुए हैं।

चुनावी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार से मिले पीएम

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ताओं देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिवारों से मुलाकात की।

गडकरी बोले- बंगाल में BJP की विचारधारा को पहचान मिली; विकास होगा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में कहा कि पश्चिम बंगाल में BJP की शानदार जीत दिखाती है कि पार्टी की विचारधारा को अब वहां के लोगों के बीच पहचान मिल गई है।राज्य में सत्ता परिवर्तन बंगाल के विकास का रास्ता बनाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में शामिल होने से पहले एजेंसी से बात कर रहे थे। BJP ने हाल ही में हुए चुनावों में 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 207 सीटें हासिल कीं, जिससे तृणमूल कांग्रेस (TMC) का 15 साल का शासन खत्म हो गया और पूर्वी भारत में उसकी सबसे बड़ी सफलता की कहानी लिखी। भवानीपुर विधानसभा सीट पर TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

अग्निमित्रा पाल ने मंत्री पद की शपथ ली

अग्निमित्रा पाल पश्चिम बंगाल की असनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से BJP विधायक हैं। वे 2021 में पहली बार इस सीट से विधायक चुनी गई थीं। 2026 में दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 2022 का आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और 2024 का मेदिनीपुर लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन दोनों चुनाव हार गईं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *