Breaking
Mon. May 25th, 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा:डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; यहां से जयपुर जाएंगे

आगरा : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखा। दोनों सुबह सवा 10 बजे ताजमहल पहुंचे। मार्को काले कोट-पैंट और जेनेट ग्रे कलर के गाउन में नजर आईं। 41°C तापमान में दोनों काला चश्मा पहनकर ताज को निहारा। गाइड नितिन सिंह से ताजमहल को लेकर कई सवाल किए।

इसके बाद मार्को और जीनेट रूबियो ने डायना चेयर पर बैठकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान मार्को, जीनेट के कमर पर हाथ रखे नजर आए। इसके बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके बगल में बैठ गए। फिर तीनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। रूबियो के साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी आगरा पहुंचा।

करीब 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमने के बाद मार्को होटल अमर विलास के लिए रवाना हो गए। यहां लंच के बाद दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने रूबियो को रिसीव किया। यहां से रूबियो सीधे ताजमहल पहुंचे। गोल्फ कार्ट में बैठकर ताज परिसर तक गए।

दौरे से पहले ही ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई। अंदर मौजूद टूरिस्टों को बाहर कर दिया गया। रविवार को एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था और रूट का रिहर्सल किया गया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, पत्नी जीनेट डी. रुबियो के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, पत्नी जीनेट डी. रुबियो के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट रूबियो ताजमहल देखने पहुंचे। उनके साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जीनेट रूबियो ताजमहल देखने पहुंचे। उनके साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा।

गाइड नितिन सिंह ने मार्को और जीनेट रूबियो को ताजमहल के बारे में बताया। नितिन गुप्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को ताज का दीदार करवा चुके हैं।

एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने मार्को और जीनेट रूबियो को रिसीव किया।

एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने मार्को और जीनेट रूबियो को रिसीव किया।

अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे के लिए ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई। टूरिस्ट की एंट्री रोक दी गई।

अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे के लिए ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई। टूरिस्ट की एंट्री रोक दी गई।

भारत-अमेरिका में तनाव के बीच दौरे के मायने समझिए-

रूबियो शनिवार से 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था। रूबियो का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले साल के मध्य से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव देखा गया था। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करना है।

विजिटर बुक पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने लिखा- धन्यवाद

ताज को निहारने के बाद विजिटर बुक पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लिखा- दुनिया के सच्चे खजानों में से एक को देखने का अवसर देने के लिए आपका धन्यवाद।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *