Breaking
Mon. May 25th, 2026

27 करोड़ में Rishabh Pant की जगह लखनऊ खरीद सकती थी पूरी प्लेइंग 11, खड़ी कर सकती थी धुरंधरों की फौज

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2024 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर ऐतिहासिक बोली लगाई और 27 करोड़ रुपए में उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा। उससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, लेकिन वहां कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बावजूद ऋषभ पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी। इस बोली ने सबको हैरान कर दिया।

नहीं दिखा पाए 27 करोड़ वाला प्रदर्शन

अब तक 3 सीजन खेलने के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 27 करोड़ लायक प्रदर्शन दिखाना तो दूर, पंत अपना पुराना फॉर्म भी हासिल नहीं कर पाए हैं। आलम यह रहा है कि पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले 3 सीजन से अंतिम-4 में पहुंचने के लिए तरस रही है।

आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लिया और केएल राहुल को रिलीज कर दिया। राहुल वही कप्तान हैं, जिनकी लीडरशिप में टीम ने 2022 और 2023 में लगातार दो बार अंतिम-4 में जगह बनाई थी। 2023 में संजीव गोयनका ने बीच मैदान पर राहुल पर गुस्सा जताया था। जिसके बाद सीजन खत्म होते-होते राहुल के टीम छोड़ने की चर्चा तेज हो गई और ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने चर्चाओं को सही साबित करते हुए केएल राहुल को रिलीज कर दिया। ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा।

2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स 14 में से 7 मैच ही जीत पाई और अंक तालिका में 7वें स्थान पर रहते हुए सीजन खत्म किया। 2025 सीजन में टीम के प्रदर्शन में और गिरावट आई और टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीत पाई, जिसके चलते वह प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

आईपीएल 2026 कुछ टीमों के लिए अभी जारी है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म हो चुका है। टीम ने 14 मैच खेले और सिर्फ 4 में जीत हासिल की। मतलब पंत की कप्तानी में अब तक लखनऊ ने 42 मैच खेल लिए हैं और सिर्फ 17 मैच जीत पाई है। इसके अलावा ऋषभ पंत बल्ले से भी पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में उनकी ऑक्शन प्राइस पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

27 में खरीद सकती थी धुरंधरों की फौज

आईपीएल 2026 ऑक्शन में ऋषभ पंत को रिलीज कर लखनऊ सुपर जायंट्स 11 खिलाड़ियों की ऐसी प्लेइंग इलेवन खरीद सकती थी, जो टीम को इस दुर्दशा से बचा सकती थी। चलिए ऐसे ही 11 खिलाड़ियों की बात करते हैं, जिन्हें 27 करोड़ रुपए से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता था। इस टीम में ओपनर्स से लेकर तेज गेंदबाज, स्पिनर्स और ऑलराउंडर्स तक शामिल हैं।

खिलाड़ीटीमIPL 2026 में कीमत
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर बल्लेबाज + ओपनर)मुंबई इंडियंस (MI)1 करोड़
टिम सेफर्ट (ओपनर)कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)1.5 करोड़
फिन एलन (ओपनर)कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)2 करोड़
कूपर कनोली (मध्यक्रम के बल्लेबाज)पंजाब किंग्स (PBKS)3 करोड़
डेविड मिलर (मध्यक्रम के बल्लेबाज)दिल्ली कैपिटल्स2 करोड़
जैसन होल्डर (तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर)गुजरात टाइटंस7 करोड़
अकिल होसैन (लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर)चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)2 करोड़
कार्तिक त्यागी (तेज गेंदबाज)कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)30 लाख
जैकब डफी (तेज गेंदबाज)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)2 करोड़
काइल जेमीसन (तेज गेंदबाज)दिल्ली कैपिटल्स2 करोड़
मैथ्यू शॉर्ट (बैटिंग ऑलराउंडर)चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1.50 करोड़

लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का मानना है कि ऋषभ पंत अगले 15 साल तक आईपीएल खेल सकते हैं और इस दौरान 5-6 ट्रॉफी तो जीत ही सकते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने पंत पर 27 करोड़ की ऐतिहासिक बोली लगा डाली। हालांकि 3 सीजन में अब तक टीम का अंतिम 4 में पहुंचने का सपना टूटता तो रहा ही है साथ ही टीम का प्रदर्शन गिरता जा रहा है। अब देखना ये होगा कि एलएसजी के ऑनर अगले सीजन से पहले पंत को रिलीज करते हैं या उन्हें टीम में बनाए रखेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *