Breaking
Tue. May 26th, 2026

मां गंगा को 5100 साड़ियों से बनी चुनरी चढ़ाई: 501 लीटर दूध से अभिषेक, गंगा दशहरा पर अयोध्या के घाटों पर भीड़

वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या : यूपी में आज यानी मंगलवार को गंगा दशहरा है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या समेत प्रदेश में कई शहरों में घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। काशी के असी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों (25,500 फीट) की चुनरी चढ़ाई गई। 501 लीटर दूध से गंगा का अभिषेक किया गया।

प्रयागराज में संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ दिया। अयोध्या के सरयू घाट पर भी श्रद्धालु दान-पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए घाटों पर पहुंच रहे हैं। काशी में सुबह 11.30 बजे तक 1.25 लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज-अयोध्या में भी 50-50 हजार लोग स्नान कर चुके हैं।

आज शाम काशी में विशेष गंगा आरती होगी। इसके बाद घाटों पर दीप सजाए जाएंगे। आज पूरा माहौल देव दिवाली जैसा रहेगा। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में आठ साल बाद गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जा रहा है। चार विशिष्ट योग और चार उत्तम मुहूर्त की वजह से गंगा मां का पूजन 100 गुना फलदायी है।

गंगा दशहरा पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही लोग गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

गंगा दशहरा पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही लोग गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

काशी के असी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई गई।

काशी के असी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई गई।

काशी में 501 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया।

काशी में 501 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया।

काशी में साधु-सतों ने गंगा पूजन किया और आरती उतारी।।

काशी में साधु-सतों ने गंगा पूजन किया और आरती उतारी।

गंगा दशहरा पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गंगा दशहरा पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर सुबह से ही गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। घाटों पर काफी संख्या में भीड़ है।

प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज में गंगा दशहरा पर सुबह से संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। इस दौरान भक्तों ने गंगा में स्नान कर पूजन-अर्चन किया और दान दिए।

गंगा में जल पुलिस अलर्ट, बिना लाइव जैकेट चले रहे 3 नाव सीज

काशी में गंगा दशहरा को देखते हुए जल पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। गंगा में जल पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इस दौरान बिना लाइव जैकेट के गंगा में चल रहे 3 नाव को सीज कर दिया गया। साथ ही जल पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर कोई नाव बिना लाइव जैकेट चला तो उस पर कार्रवाई होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *