Breaking
Wed. May 27th, 2026

1 जून से महंगा हो जाएगा रेलवे स्टेशन का खाना, चेक करें नई रेट लिस्ट

  • उत्तर रेलवे ने साफ कहा है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर, खाने की क्वालिटी पर दिखना चाहिए

तेल और गैस की बढ़ती कीमतों का असर अब रेलवे स्टेशनों पर भी दिखने लगेगा। भारतीय रेल के मध्य रेलवे ने स्टेशनों पर बिकने वाले खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। मध्य रेलवे ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने की चीजों की नई कीमतें 1 जून, 2026 से लागू होंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मध्य रेलवे ने सोमवार, 25 मई को ही खाने की कीमतें बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी। रेलवे ने नए और संशोधित रेट वाले 33 व्यंजनों की नई लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके अलावा, 16 व्यंजन ऐसे भी हैं, जिनकी कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उत्तर रेलवे ने नोटिफिकेशन में क्या कहा

उत्तर रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा, ”सक्षम प्राधिकारी ने संलग्न सूची के अनुसार, स्टैटिक कैटरिंग यूनिट्स पर ‘ए-ला-कार्टे’ (अलग से मिलने वाली) वस्तुओं के टैरिफ/दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नया मेनू और टैरिफ 01/06/2026 से लागू होगा। सभी लाइसेंसधारियों को ये निर्देश दिया जाएं कि वे अपने-अपने कैटरिंग यूनिट्स पर नए मेनू और टैरिफ को द्विभाषी रूप में (दो भाषाओं में) प्रमुखता से प्रदर्शित करें। लाइसेंसधारियों को ये बात स्पष्ट रूप से समझाई जानी चाहिए कि रेट में संशोधन का परिणाम खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार के रूप में सामने आना चाहिए। डिवीजनों को नए टैरिफ के लागू होने के 6 महीने बाद बिक्री का मूल्यांकन करना चाहिए और तदनुसार लाइसेंस शुल्क की समीक्षा की जा सकती है। 

indian railways, central railway, irctc food rate list, irctc meal rate list, irctc food new rate li
इन व्यंजनों की बढ़ाई गई कीमत
indian railways, central railway, irctc food rate list, irctc meal rate list, irctc food new rate li
इन व्यंजनों की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

खाने की क्वालिटी पर दिखना चाहिए कीमतों में बढ़ोतरी का असर

उत्तर रेलवे ने साफ कहा है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर, खाने की क्वालिटी पर दिखना चाहिए। इसके अलावा, खाने की क्वालिटी और मात्रा की नियमित जांच और निरीक्षण होने चाहिए। इसके साथ ही, रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर खाने के लिए तय कीमत से ज्यादा वसूले जाने की भी जांच और निरीक्षण के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि मध्य रेलवे के बाद और भी दूसरे रेलवे जोन खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मंजूरी दे सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *