Breaking
Thu. Sep 3rd, 2026

सूर्या हत्याकांड: आरोपी असद के अवैध मकान पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

  • गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है

साहिबाबाद : खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत के बिहार कॉलोनी में हुए सूर्या हत्याकांड के मामले में प्रशासन ने आरोपित असद के घर नोटिस चस्पा किया है। प्रशासन ने मकान को अवैध बताते हुए आरोपितों को 15 दिन के अंदर मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

मकान खाली ना करने पर आरोपितों के घर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। घर खाली कराने के लिए मुनादी भी कराई गई। प्रशासन की और से स्वजन को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-06-01 at 2.00.02 PM

संगीत सोम ने पीड़ित परिवार को दी एक लाख की आर्थिक मदद

उधर, भाजपा फायर ब्रांड नेता संगीत सोम सोमवार दोपहर सूर्या चौहान के स्वजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की एक लाख रुपये से आर्थिक मदद की है।

उन्होंने गिरफ्तार व फरार आरोपितों के साथ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है। संगीत सोम ने कहा कि सांप के बच्चे को दूध पिलाओगे तो वह कटेगा ही यही खोडा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में भी हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *