Breaking
Mon. Jun 1st, 2026

यूपी के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट:झांसी में बरसात, संभल में आंधी से पेड़-पोल उखड़े; प्रदेश में 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

लखनऊ/वाराणसी/प्रयागराज/कानपुर : यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह लखनऊ, आगरा समेत 25 से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहे। धीरे-धीरे धूप निकल आई। हालांकि, हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है।

झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई। संभल में धूलभरी आंधी चली। 50 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। देवरिया में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पिछले 4 दिन में आंधी-बारिश के चलते पारा 8°C लुढ़ककर 40°C तक पहुंच गया। कहीं भी हीटवेव (लू) नहीं चल रही है। अगले 5 दिन यानी 6 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश होती रहेगी।

रविवार को बलिया, मुरादाबाद समेत 20 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। अमरोहा में ओले गिरे। लखनऊ में 10 साल के बच्चे पर दीवार गिर गई। लखीमपुर खीरी में 7 साल के बच्चे की जान चली गई। रामपुर में टिनशेड उड़कर बाइक सवार युवक पर गिर गया।

बस्ती प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 40°C दर्ज किया गया। उरई (जालौन) में पारा 39.8°C, बांदा में 39.2°C, वाराणसी में 39°C, प्रयागराज में 38.6°C और झांसी में 38.3°C दर्ज किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश के हालात बने हुए हैं। अगले 5-6 दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। ओले भी गिर सकते हैं। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। गर्मी और लू से राहत बरकरार रहेगी।QuoteImage

लखनऊ में मौसम बदला, हल्की धूप के बीच बूंदाबांदी

राजधानी लखनऊ का मौसम दोपहर 1 बजे अचानक बदल गया। सुबह से बादलों की आवाजाही जारी थी। धूप के बीच में बादल छा जा रहे थे। इस बीच दोपहर एक बजे हल्की धूप के साथ बूंदाबांदी होने लगी।

5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए

2 जून: पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।

3 जून: पश्चिमी यूपी में बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकेगी। हल्की बारिश के आसार है। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

4 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हवी में नमी की वजह से गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।

5 जून: पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश होगी। पारे में 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

6 जून: ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। हवा में नमी की वजह से मौसम ठंडा रहेगा। लू नहीं चलेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *