- सीबीएसई की ओर से आज री-इवैल्यूएश के लिए पोर्टल को ओपन किया गया था, जिसके बाद पोर्टल पर 2 मिनट के भीतर 1.5 लाख से ज्यादा बार हैक करने की कोशिश की गई
नई दिल्ली : सीबीएसई की ओर से आज यानी 2 जून को री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल को ओपन किया गया था। जिसके लिए छात्र 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन पोर्टल ओपन होते ही साइबर फ्रॉड वालों ने सीबीएसई के पोर्टल को हैक करने की कोशिश की।
दरअसल, सीबीएसई की ओर से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर आज यानी 2 जून को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर अटैक करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हमारा सिस्टम पहले से ही अटैक को झेलने के लिए तैयार था। इसलिए छात्र बगैर किसी रुकावट के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

