Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी से ऑटो पलट गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद तीनों विमानों को ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया है।

दिल्ली-NCR में सोमवार से मौसम में बदलाव आया है, यहां दोबारा गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।


  • केरलम में इस बार मानसून तीन दिन की देरी से, 4 जून को पहुंचा था। 4 दिन के अंदर इसने 12 राज्यों को कवर कर लिया। रविवार को मानसून ने पूर्वोतर के त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में एंट्री ले ली है।
  • इससे पहले शनिवार को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में पहुंचा था। IMD के मुताबिक, 7 से 9 जून के बीच केरलम में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 7 और 8 जून को भारी बारिश हो सकती है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, 3-4 दिनों में मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सकता है।
महाराष्ट्र के सांगली में रविवार को भारी बारिश हुई। महिलाएं सड़क पर छाता लेकर निकलीं।

महाराष्ट्र के सांगली में रविवार को भारी बारिश हुई। महिलाएं सड़क पर छाता लेकर निकलीं।

बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश के बीच कुछ बच्चे मस्ती करते दिखे।

बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश के बीच कुछ बच्चे मस्ती करते दिखे।

कर्नाटक के चिकमगलुरु में बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट पहने दिखे।

कर्नाटक के चिकमगलुरु में बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट पहने दिखे।

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई।

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई।

केरलम, तमिलनाडु में अगले 7 दिन तेज बारिश

केरलम, तमिलनाडु में और पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिन तेज बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 7 से 20mm तक बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 8 से 10 जून के बीच कर्नाटक में बहुत तेज बारिश की संभावना है।

राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार

IMD के मुताबिक, सोमवार को राजस्थान समेत 5 राज्यों में लू का अलर्ट है। 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के अलावा हीटवेव की भी संभावना है।

दिल्ली रविवार को अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C ज्यादा है। राजस्थान का श्रीगंगानगर 44.8°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद फलोदी में 44.4°C, जैसलमेर में 43.9°C, बाड़मेर में 43°C और चूरू में 42.4°C तापमान दर्ज किया गया।

9 जून:

  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।
  • राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10 जून:

  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का अनुमान है।
  • बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *