Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

I.N.D.I.A. की बैठक से पहले कांग्रेस विरोधी पोस्टर लगे:लिखा- राहुल गांधी में स्थिरता की कमी; 23 विपक्षी दल शामिल होंगे

नई दिल्ली : इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें राहुल गांधी की तस्वीर और कांग्रेस के खिलाफ बयान हैं।

NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा है- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थितरता) की कमी है। पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

I.N.D.I.A ब्लॉक की आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में बैठक है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। उन्होंने एक्स पोस्ट में ‘इंडिया’ को ‘इंडिया जनबंधन’ लिखा।

बैठक में शामिल होने के लिए एनसी नेता उमर अब्दुला, सपा नेता अखिलेश यादव दिल्ली पहुंच गए हैं। ममता बनर्जी, उनके भतीजे एक दिन पहले ही राजधानी पहुंच गए थे।

दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी के पोस्टर लगे हैं। सभी में राहुल की भी तस्वीर है।

दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी के पोस्टर लगे हैं। सभी में राहुल की भी तस्वीर है।

I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक से पहले कांग्रेस पर CPI(M) का निशाना

दिल्ली में CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास बोले- कांग्रेस के रवैये, दृष्टिकोण और व्यवहार को लेकर उनकी पार्टी को गंभीर आपत्तियां हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक को बने तीन साल हो चुके हैं और सभी दल भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए साथ आए थे। लेकिन केरल में ऐसी स्थिति पैदा हुई, जहां कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ने वाम दलों पर भाजपा के साथ गठजोड़ होने का आरोप लगाया।

जॉन ब्रिटास ने कहा कि अगर कांग्रेस का यही आरोप और यही रवैया है, तो फिर साथ बैठने का उद्देश्य क्या है? भाजपा के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता और संघर्ष को लेकर हमें कांग्रेस से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष के नेता हैं और संसद में वाम दलों के समर्थन के कारण ही उस भूमिका में हैं। कांग्रेस को अपने सहयोगी दलों के प्रति अपने रवैये को लेकर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

भाजपा प्रवक्ता बोले- इस गठबंधन के पास मिशन या विजन नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने I.N.D.I.A ब्लॉक पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन के पास कभी कोई मिशन या विजन नहीं था। यह हमेशा भ्रम और विभाजन की राजनीति का मंच रहा है।

उन्होंने कहा कि ये लोग केवल पोस्टरों और तस्वीरों में एकजुट दिखाई देते थे, लेकिन अब उनके पोस्टर भी अलग-अलग हो गए हैं। इसलिए कहा जाता है कि ये लोग भले ही तस्वीरों में साथ आ जाएं, लेकिन इनके दिल कभी नहीं मिलते।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि I.N.D.I.A ब्लॉक के घटक दलों के बीच वास्तविक एकता नहीं है और उनका साथ केवल राजनीतिक अवसरवाद तक सीमित है।

I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के लिए TVK को अभी तक नहीं मिला निमंत्रण

दिल्ली में आज होने वाली I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के लिए तमिलनाडु की नई राजनीतिक पार्टी TVK को अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को बैठक में बुलाया जाएगा या नहीं, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

दिल्ली के संविधान क्लब में होने वाली इस बैठक में TVK की भागीदारी को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी को आमंत्रित करने पर फैसला आज बाद में लिया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल TVK को बैठक का निमंत्रण नहीं भेजा गया है और उसकी मौजूदगी को लेकर अंतिम निर्णय अभी बाकी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *