Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत:यूट्यूब देखकर खरीदी, 3 महीने की गर्भवती थी; हॉस्टल छोड़कर काशी से भागा

वाराणसी : वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर उसे दवा खिलाई थी। बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी।

वहां काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने सबसे पहले छात्रा को बेहोश पड़े देखा। वह चिल्लाने लगा तो गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगालीं। उसके घरवालों और हॉस्टल के गार्ड से बात की। गार्ड ने बताया कि छात्रा हॉस्टल में जौनपुर के करियाव मीरगंज के रहने वाले मोहम्मद समीर से मिलने आती थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बुधवार देर शाम समीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बात कबूल ली।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यूट्यूब देखकर अबॉर्शन पिल्स खरीदी थीं। दवा खाने के बाद गर्लफ्रेंड के पेट में तेज दर्द हुआ। उल्टी और ब्लीडिंग शुरू हो गई। उसने अस्पताल ले जाने को कहा। फिर खुद ही सीढ़ी से भागने लगी, बेहोश होकर गिर गई। कपड़े खून से भीग गए। मैं घबरा गया और उसे छोड़कर घर जौनपुर भाग गया।

छात्रा के पिता सिपाही हैं। उनकी चंदौली में पोस्टिंग है। परिवार के साथ काशी में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छात्रा GNM सेकेंड ईयर की छात्रा थी। बॉयफ्रेंड मोहम्मद समीर भी उसी कॉलेज में पढ़ता है। वह नर्सिंग थर्ड ईयर का छात्र है।

तस्वीर मोहम्मद समीर की है। वह जौनपुर का रहने वाला है।

तस्वीर मोहम्मद समीर की है। वह जौनपुर का रहने वाला है।

बॉयफ्रेंड बोला- डॉक्टरों से बात की, लेकिन कोई अबॉर्शन को तैयार नहीं हुआ

बॉयफ्रेंड ने पूछताछ में बताया कि उनके बीच दो साल से अफेयर था। छुट्टियों में दोनों साथ घूमते थे। एक दिन उसने बताया कि वह प्रेग्नेंट है। अल्ट्रासाउंड कराया तो बात सही निकली। वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। उन्होंने डॉक्टरों से बात की, लेकिन परिजनों के बिना अबॉर्शन के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने खुद ही अबॉर्शन का प्लान बनाया।

छात्रा खून से लथपथ इन्हीं साढ़ियों पर मिली थी।

छात्रा खून से लथपथ इन्हीं साढ़ियों पर मिली थी।

यूट्यूब देखकर अबॉर्शन पिल्स खरीदीं

बॉयफ्रेंड ने बताया- मेडिकल के छात्र-छात्रा होने के कारण पहले किताबें पढ़ीं, लेकिन कुछ तय नहीं कर पाए। इसके बाद यूट्यूब देखा। कई चैनल देखने के बाद अबॉर्शन की दवा खाने पर सहमति बनी। दवा लेने का तरीका भी यूट्यूब से देखा, फिर एक ब्रांड की दवा खरीदी। तय हुआ कि छात्रा बुधवार को दवा खाएगी।

बुधवार सुबह 9 बजे वह घर से हम दोनों के लिए खाना लेकर हॉस्टल पहुंची। कमरे में आने के बाद वह डरी और घबराई हुई थी। जब दवा खाने को कहा गया तो उसने मना कर दिया। उस पर दबाव बनाया तो उसने कहा- हम निकाह कर लेते हैं, लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी। उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दवा खिला दी।

दवा की खुराक अधिक थी। एक घंटे बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई। आधे घंटे बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। उसने कहा कि मुझे अस्पताल ले चलो। मेरे कुछ कहने से पहले ही वह कमरे से बाहर की ओर भाग गई।

इसी बॉयज हॉस्टल में छात्रा का दोस्त रहता है, यहीं छात्रा का शव मिला है।

इसी बॉयज हॉस्टल में छात्रा का दोस्त रहता है, यहीं छात्रा का शव मिला है।

मैं खून देखकर घबरा गया था

बॉयफ्रेंड ने बताया- उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। लाइट खराब होने के कारण लिफ्ट बंद थी। इस कारण वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगी। तभी ब्लीडिंग के चलते उसे चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। खून देखकर मैं घबरा गया। मैं ऊपर अपने कमरे में आया, ताला बंद किया और बस से अपने घर जौनपुर भाग आया।

7 महीने पहले भी छात्रा का कराया गया था गर्भपात

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के बैग से दर्द निवारक और अन्य दवाएं मिली हैं। उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि 7 महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था। बॉयफ्रेंड के फोन से वीडियो और फोटो मिले हैं। छात्रा के साथ की गई चैटिंग भी बरामद हुई है।

गार्ड बोला- दो दिनों से लगातार हॉस्टल आ रही थी छात्रा

बॉयज हॉस्टल के गार्ड ने बताया कि लड़की पिछले दो दिनों से लगातार हॉस्टल आ रही थी। मंगलवार को भी वह आई थी। सामने रोड स्थित किराना दुकान से लेकर कैंपस के भीतर लगे पेड़ तक उसने तीन-चार चक्कर लगाए और काफी देर तक अकेले घूमती रही। बुधवार सुबह 9:20 बजे वह सीढ़ियों से अकेले ऊपर चढ़ते हुए सीधे कमरे में गई थी। बाद में वह खून से लथपथ मिली।

ACP सारनाथ विद्युत सक्सेना ने बताया-

QuoteImage

दो डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *