Breaking
Wed. Jun 24th, 2026

खाटूश्यामजी आ रहे परिवार ने किडनैपर से मासूम को छुड़वाया:दिल्ली से उठा कर लाया था; बोला- मैं दिव्यांग, इसको पालना चाहता, ताकि बड़ा होकर सेवा करे

झुंझुनूं : दिल्ली कैंट से किडनैप किए 5 साल के मासूम को खाटूश्यामजी आ रहे परिवार ने छुड़वाया। ट्रेन के कोच में बैठे दिव्यांग के साथ बच्चे को देख उन्हें उसकी हरकतों पर शक हुआ। ऐसे में, पूछताछ की तो पूरा मामला खुला।

इसके बाद कोच में बैठे लोगों ने आरोपी दिव्यांग को घेर लिया और पूछताछ की, सच सामने आने पर पिटाई भी की। इसके बाद हेल्पलाइन पर कॉल कर उसे RPF को सौंप दिया।

जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने कहा- मैंने दिल्ली कैंट पर बच्चे को अकेला देख उठा लिया। मैं खुद दिव्यांग हूं, मैं इसे खिला-पिला कर बड़ा करना चाहता था। ताकि ये बड़ा होकर मेरी सेवा करे।

इधर, मासूम को पता ही नहीं उसके साथ क्या हुआ है। वह झुंझुनूं की RPF चौकी में खेलता नजर आया। मासूम के परिजन उसे दिल्ली से लेने झुंझुनूं के लिए रवाना हो चुके हैं।

तस्वीर, 5 साल के मासूम की है। वह जीआरपी चौकी झुंझुनूं में है। उसे पुलिस वाले संभाल रहे हैं।

तस्वीर, 5 साल के मासूम की है। वह जीआरपी चौकी झुंझुनूं में है। उसे पुलिस वाले संभाल रहे हैं।

खाटूश्यामजी आ रहे परिवार ने पकड़ा

(GRP) सीकर के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया- सुबह 5 बजे जयपुर कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। इसमें एक पैसेंजर खाटूश्याम जी आ रहे आकाश कुमार ने 139 टोल फ्री हेल्पलाइन के जरिए कॉल कर बच्चे के किडनैप होने की जानकारी दी थी। उसने बताया था- एक व्यक्ति संदिग्ध लग रहा है। उसके साथ एक बच्चा भी है। संभवतया वह उसे दिल्ली से किडनैप कर लाया है। उन्होंने आरोपी को सैनिक एक्सप्रेस के कोच S1 में पकड़ रखा था।

तस्वीर, ट्रेन की है। आकाश कुमार ने किडनैपर को पहचाना और उसे पूछताछ की थी।

तस्वीर, ट्रेन की है। आकाश कुमार ने किडनैपर को पहचाना और उसे पूछताछ की थी।

एक पैर से दिव्यांग, नकली लगा कर चलता

अशोक कुमार ने बताया- इसकी सूचना हमने झुंझुनूं चौकी प्रभारी राजीव जानू और मुख्य आरक्षी सुदेश को सूचना दी। ट्रेन करीब 8 बजे झुंझुनूं स्टेशन पर पहुंची तो दोनों अधिकारीयों ने बच्चे को डिटेन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(GRP) सीकर के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया- बच्चे को किडनैप करने के मामले में आरोपी उमाशंकर शर्मा (निवासी कोसीकलां, मथुरा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक पैर से दिव्यांग है, उसने नकली पैर भी लगवा रखा है।

जीआरपी ने आरोपी उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी ने आरोपी उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।

बोला- बच्चा अकेला था तो उठा लाया

आरोपी ने पूछताछ में बताया- मुंबई में एक ट्रेन हादसे के दौरान उसने अपना पैर खो दिया था। इसके बाद वह ट्रेनों में भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। वह बच्चे को दिल्ली कैंट में स्टेशन के पास से उठा कर लाया है। आरोपी का दावा है कि स्टेशन पर बच्चे के आसपास कोई नहीं था। ऐसे में, उसने इसे उठा लिया और जयपुर जाने वाले सैनिक एक्सप्रेस में 12 बजे लेकर चढ़ गया।

बच्चे के माता-पिता झुंझुनूं के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें बच्चे को सौंप दिया जाएगा।

बच्चे के माता-पिता झुंझुनूं के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें बच्चे को सौंप दिया जाएगा।

सेवा करवाने के लिए किडनैप किया

आरोपी ने पूछताछ में बताया- वह दिव्यांग है और अकेला रहता है, ऐसे में उसकी मंशा थी कि वह बच्चे को पालेगा, खिला-पिला कर बड़ा करेगा। ताकि बड़ा होकर बच्चा उसकी सेवा कर सके।

(GRP) सीकर के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया- इधर बच्चे के परिजनों को ढूंढने के प्रयास जारी थे। वहां मासूम की मां ने दिल्ली कैंट में RPF को सूचना दी। ऐसे में, सीकर जीआरपी के पास भी बच्चा किडनैप होने की जानकारी सामने आई थी। हमने यहां से दिल्ली कैंट पर बच्चे की तस्वीर भेज दी। मां ने बच्चे की पुष्टि की और अब उसके परिजन उसे लेने झुंझुनूं आ रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *