Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

LPG टैंकर टोल से टकराया, धमाके के बाद आग लगी:कौशांबी में ड्राइवर जिंदा जला, सिर्फ हडि्डयां बचीं; 16 बाइकें और 2 कारें जलकर राख

कौशांबी : यूपी के कौशांबी में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और टैंकर में आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसका शव पूरी तरह जल गया और कंकाल का कुछ हिस्सा ही बरामद हो सका। वहीं, पांच टोल कर्मचारी भी झुलस गए।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। टोल प्लाजा के यार्ड में खड़ी 16 बाइकें और दो कारें भी आग की चपेट में आकर जल गईं। आग बुझने के बाद जब टीम टैंकर के अंदर पहुंची तो चालक की हड्डियां मिलीं। इससे पहले सूचना मिली थी कि चालक टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हो गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर टोल प्लाजा के दोनों ओर बसों और कारों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 2 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ।

LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद तेज धमाका हुआ। आग की ऊंची लपटें उठीं।

LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद तेज धमाका हुआ। आग की ऊंची लपटें उठीं।

आग इतनी भयानक थी कि चारों तरफ धुआं ही धुआं छा गया। कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया।

आग इतनी भयानक थी कि चारों तरफ धुआं ही धुआं छा गया। कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया।

आग के बाद झुलसे टोल कर्मचारी आलोक पांडेय सड़क किनारे तड़पते दिखाई दिए।

आग के बाद झुलसे टोल कर्मचारी आलोक पांडेय सड़क किनारे तड़पते दिखाई दिए।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सड़क की एक लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सड़क की एक लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। घटना ओवरटेक के चक्कर में हुई। टैंकर की स्पीड लगभग 60-70 kmph के आसपास थी। इस दौरान टैंकर डिवाइडिंग लेन से टकराकर पलट गया। इस दौरान टैंकर ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर मौके से फरार हो गए।
  • एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया- टोल कर्मियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इस वजह से पहले तेज धमाका हुआ, फिर आग लग गई। डीएसओ (DSO) और तकनीकी टीम को सूचित कर दिया गया है, जो मौके पर पहुंचकर घटना के सटीक कारणों की जांच करेगी।
  • उन्होंने बताया- हादसे में 7 लोग घायल हुए थे। 5 लोगों का जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज कराया गया। पांच को हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
  • घायलों की पहचान आलोक सिंह (25), कृष्णपाल मौर्य (26), हीरामणि सिंह (27), अतुल मिश्रा (25) और अनिल कुमार (35) के रूप में हुई है। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सभी 60% से ज्यादा झुलसे हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इन सभी को स्पेशल बर्न वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते हुए दिखाई दिए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते हुए दिखाई दिए।

टोल प्लाजा के यार्ड में खड़ी 16 बाइकें और 2 कारें जलीं

टोल कर्मचारी संजय निर्मल ने बताया- हादसे से 10 मिनट हल्की-फुल्की बारिश हुई थी। पता नहीं अचानक क्या हुआ कि पूरी गाड़ी एकदम धड़ाम से गिर गई। उसके बाद गैस लीक होने लगी। अचानक आग भड़क गई। आग प्लाजा सटे यार्ड और टॉयलेट तक फैल गई। यार्ड में खड़ी 16 से ज्यादा बाइकें और 2 कारें जलकर राख हो गईं। यार्ड में टोल कर्मचारी अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। इस दौरान पास में बने टॉयलेट में बैठे सुपरवाइजर आलोक पांडे भी बुरी तरह झुलस गए हैं।

टोल के यार्ड में खड़ी कर्मचारियों की गाड़ियां भी जल गईं।

टोल के यार्ड में खड़ी कर्मचारियों की गाड़ियां भी जल गईं।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया-

QuoteImage

कोखराज टोल प्लाजा के पास आग की सूचना मिलते ही तुरंत जिले की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और सिविल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक रुकवाया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। ट्रैफिक को अब धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *