Breaking
Wed. Jul 1st, 2026

एयरपोर्ट की तरफ मिलेंगी कानपुर सेंट्रल स्टेशन में सुविधाएं, मथुरा जानें के लिए ट्रेनें भी

  • सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की और दिसंबर 2027 तक एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने का आश्वासन दिया

 कानपुर : सांसद रमेश अवस्थी ने बुधवार को सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की सुविधा एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिल रही हैं, ठीक वैसी ही व्यवस्थाएं सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जुटाई जा रही है।

उन्होंने स्टेशन परिसर में ड्रेनेज की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां जल निकासी की दिक्कत है। इसके लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को भी संबंधित सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक और कैंट के अधिकारियों को भी बुलाया था।

सांसद ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वह अगले साल दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। निर्माण कार्यों में उन्होंने रेल अधिकारियों को आपस में समन्वय कर कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सांसद ने कुलियों की समस्या पर भी रेल अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुलियों का काम स्टेशन से समाप्त न होने पाए, इसके लिए भी चिंता करें।

मथुरा तक वंदे भारत के लिए प्रपोजल रेल बोर्ड भेजना का दिया सुझाव

सांसद ने बैठक में रेल अधिकारियों से कहा कि वाराणसी से चलकर आगरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को मथुरा से जोड़ने के संबंध में प्रपोजल बनाकर रेल बोर्ड को भेजने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रस्ताव मान लिया जाता है तो कानपुर के लोगों के लिए मथुरा आवागमन करने की बढ़िया व्यवस्था हो जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *