Breaking
Sat. Jul 4th, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने रोड शो में तलवार लहराई:मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं; बुलडोजर से पहनाई 25 फीट की माला

लखनऊ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को लखनऊ में रोड शो किया। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा यह रोड शो सुबह 11:20 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:55 बजे समाप्त हुआ।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। पूरे मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए तलवार भी लहराई। बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष भी रोड शो में शामिल हुए। वहीं, पादरियों और ननों ने भी उनका स्वागत किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने उन्हें क्रेन की मदद से 25 फीट की विशालकाय माला पहनाई।

रोड शो के दौरान नितिन नवीन कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते हुए।

रोड शो के दौरान नितिन नवीन कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते हुए।

एयरपोर्ट से रथ पर सवार होकर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद हैं।

एयरपोर्ट से रथ पर सवार होकर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद हैं।

रोड शो में कार्यकर्ताओं के स्वागत से जोश में दिखे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

रोड शो में कार्यकर्ताओं के स्वागत से जोश में दिखे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने शॉल ओढ़ाकर नितिन नवीन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने शॉल ओढ़ाकर नितिन नवीन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने बुके दिया। इस दौरान सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूद अन्य मंत्री किसी बात को लेकर मुस्कुराते नजर आए।

केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने बुके दिया। इस दौरान सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूद अन्य मंत्री किसी बात को लेकर मुस्कुराते नजर आए।

एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने वेलकम किया

नितिन नवीन शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित राज्य सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए राजधानी में एक लाख से अधिक पोस्टर-बैनर लगाए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह नितिन नवीन का पहला लखनऊ दौरा है। वह करीब 36 घंटे लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक के अलावा आरएसएस पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह 25 जनवरी 2026 को मथुरा गए थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन किए थे।

नितिन नवीन ने अटल जी को याद किया; बोले- उत्साह बता रहा फिर बनेगी सरकार

लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन ने कहा- यूपी की इस धरती को नमन करता हूं। प्रभु श्रीराम की धरती, भोले बाबा की धरती, श्रीकृष्ण की धरती को नमन करता हूं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करता हूं। यह उनका कार्यक्षेत्र रहा है। कहा- कार्यकर्ताओं का उत्साह है, निश्चित रूप से भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। इस कार्ययोजना पर हम काम कर रहे।

बुलडोजर से फूल बरसाकर स्वागत किया गया

रोड शो के दौरान नितिन नवीन पर बुलडोजर से फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

बुर्के और टोपी पहनकर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं बुर्के में पहुंची थीं। जबकि पुरुष टोपी पहनकर जुलूस में शामिल हुए। 100 से अधिक संख्या में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *