Breaking
Tue. Jul 7th, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:दान चोरी के आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की, पुलिस ने रास्ता रोका

मथुरा : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे सड़कों पर उतरी। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में किया प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पदयात्रा करते हुए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें जन्मस्थान की तरफ जाने वाले रास्ते पर रोक लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्री जी बाबा हनुमान मंदिर पर एकत्र हुए। फिर यहां से पदयात्रा शुरू की। जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य गेट तक जानी थी। मगर पुलिस ने बेरीकेड कर रोक लिया।

यहां पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC), प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC), महिला कांग्रेस, सेवादल, NSUI और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेसियों ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बेरीकेड लगाकर रोक दिया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बेरीकेड लगाकर रोक दिया।

होली गेट से विश्राम घाट तक निकलेगी महानगर कांग्रेस की यात्रा

महानगर कांग्रेस की ओर से शाम 4 बजे होली गेट से विश्राम घाट तक पदयात्रा निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष यतीन्द्र मुकद्दम ने बताया कि यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर पार्टी का पक्ष रखेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *