- महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा चलाने वाले ड्राइवर को मराठी सिखाई जाएगी। इसके लिए अलग से टीचर भी रखे गए हैं, पैंसेजर्स के साथ मराठी में ही बात करनी होगी
महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को मराठी बोलने के अनिवार्य करने पर राज्य के मंत्री प्रताप सरनाईक का बयान सामने आया है। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता प्रताप सरनाईक ने कहा, ‘महाराष्ट्र में अगर बिजनेस करना है तो पांडे हो या देशपांडे उनको व्यावहारिक मराठी का ज्ञान होना अनिवार्य है। जो पैसेंजर ऑटो रिक्शा में बैठे हैं, उनके साथ व्यवहारिक मराठी बोलनी आनी चाहिए।’
16 अगस्त से होगा लागू
राज्य के परिवहन मंत्री ने कहा, ‘हम यह नहीं कहते कि आप घर भी जाकर मराठी बोलिए लेकिन आपको पैसेंजर्स के साथ मराठी में बात करनी आनी चाहिए। 16 अगस्त से हम इसे लागू करेंगे।’
मराठी सिखाने के लिए टीचर्स भी किए गए नियुक्त
परिवहन मंत्री ने कहा, ‘मराठी भाषा सीखाने के लिए हमने कई टीचर्स को भी नियुक्त किया है, जो मराठी में बात करते नहीं पाए जाएंगे। उनपर फाईन लगाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।’
डोम्बिवली डॉक्टर के साथ मारपीट पर क्या बोले सरनाईक?
ऑन कल्याण डोम्बिवली डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। प्रताप सरनाईक ने कहा, ‘हम उस घटना का कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने भी उस घटना के प्रति चिंता व्यक्त की है। हमारी पार्टी में ऐसी घटना घटती है तो खुद एकनाथ शिंदे उन पर ध्यान देते हैं। शिंदे साहब उसके बारे में निर्णय लेंगे और जरूर उस नगरसेवक पर भी कार्रवाई होगी।’

