Breaking
Sun. Jul 12th, 2026

गुरुग्राम में AI इंजीनियर ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर:फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा, 2 हिस्सा में बंटा शरीर; छत्तीसगढ़-यूपी के रहने वाले थे

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला। इसका खुलासा तब हुआ जब युवती के कॉल रिसीव नहीं करने पर उसके परिवार वालों ने मामले की जानकारी सेक्टर-56 थाना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस परिवार की ओर से बताए गए एड्रेस सेक्टर-55 में पहुंची, जहां युवती किराए पर रहती थी। कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि रेलवे ट्रैक पर उसके बॉयफ्रेंड का शव मिलने की जानकारी मिली।

इसके बाद पता चला कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वर्तमान में वह गुरुग्राम में रहता था। उसकी गर्लफ्रेंड इशाका थी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

उधर, गुरुग्राम पहुंचे इंजीनियर के पिता ने बताया कि श्रेष्ठ ने कल अपने भाई को फोन किया था। उसने बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। लड़की कौन थी, ये नहीं बताया था। कहना था कि उनका बेटा किसी की हत्या नहीं कर सकता। मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग की।

मृतक श्रेष्ठ मलिक Optum Global Solutions सेक्टर-59 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर था।

मृतक श्रेष्ठ मलिक Optum Global Solutions सेक्टर-59 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर था।

युवक श्रेष्ठ मलिक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई, जिला दुर्ग का रहने वाला था।

युवक श्रेष्ठ मलिक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई, जिला दुर्ग का रहने वाला था।

  • युवक छत्तीसगढ़ और युवती यूपी की रहने वाली : सेक्टर-56 थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस के पास कॉल आई कि सेक्टर-55 में किराए पर रहने वाली युवती इशाका कॉल रिसीव नहीं कर रही है। यह कॉल उसके उत्तर प्रदेश के रहने वाले परिवारों ने किया था। मामला युवती का जुड़ा होने पर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और सेक्टर-55 में बनाए गए कमरे पर पहुंची।
  • दरवाजा बंद था, अंदर खून से लथपथ शव मिला : पुलिस के मुताबिक, युवती के कमरे का दरवाजा बंद था। आसपास के रहने वालों से पुलिस ने पूछताछ की तो किसी ने भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर पहुंची। कमरे में अंदर युवती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
  • चाकू से गोदकर की गई थी युवती की हत्या: पुलिस के मुताबिक, युवती की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। फर्श पर खून ही खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत परिवार को मामले की जानकारी दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कराई। इसी दौरान पता चला कि युवती के कमरे में उसका दोस्त 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक निवासी भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ आया था।
  • युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला : पुलिस ने श्रेष्ठ मलिक के बारे में मालूमात की तो पता चला कि उसका शव 11 जुलाई को गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। ट्रेन से कटकर युवक के शरीर के दो हिस्से हो चुके थे। जीआरपी इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई थी। सूचना के बाद परिवार छत्तीसगढ़ से यहां पहुंचा था। जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके परिवार को सौंप दिया गया।
जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करके परिवार को सौंप दिया गया है।

जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करके परिवार को सौंप दिया गया है।

इंजीनियर के पिता बोले- लड़की धमकी देकर गई थी

उधर, गुरुग्राम पहुंचे मृतक श्रेष्ठ मालिक के पिता दीपक मलिक ने बताया कि उसके बेटे ने किसी लड़की के बारे में कभी कुछ नहीं बताया। वे तो ये भी नहीं जानते कि यह लड़की कौन है। हालांकि, कल यानि 11 जुलाई को वारदात से पहले श्रेष्ठ ने अपने भाई को कॉल पर बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। अब कौन लड़की थी, ये भाई को भी नहीं बताया।

उनका कहना है कि हमारा बेटा यहां नौकरी करने आया था। वह किसी की हत्या नहीं कर सकता। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सेक्टर-56 थाना के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी युवती इसकी दोस्त थी या अनजान थी, इस बारे में पुष्टि के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हमने युवती के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। मौके पर पुलिस की टीमें जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *