Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

अहमदाबाद : अहमदाबाद के महमूदपुरा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं  12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। महापौर और मनपा आयुक्त घटनास्थल पर पहुंचे।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आज दोपहर शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पटाखों का कारखाना होने के कारण आग ने तेजी से भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने से 8 लोगों की मौत

दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और एम्बुलेंस सहित एक काफिला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दमकल कर्मी पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

घटनास्थल आरएएफ कैंप के पीछे वस्त्राल के नजदीक बताया जा रहा है। फायर कर्मचारी आग पर काबू पा चुके हैं।

झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी फैक्ट्री- महापौर

अहमदाबाद के महापौर हितेश बारोट एवं मनपा के आयुक्त बच्छा निधि पानी भी मौके पर पहुंचे हैं। महापौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी इसके कारण आग लगी बताई। आग की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

महापौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी इसके कारण आग लगी बताई।

लाइसेंस रद होने के बाद भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री

संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह ने बताया कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस रद कर दिया गया था इसके बावजूद अवैध तरीके से इसका संचालन हो रहा था। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आरएएफ जवान सबसे पहले बचाव कार्य के लिए पहुंचे थे।

आग पर काबू पाया- अमित डोगरे

चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया की सूचना मिलते ही फायरफाइटर घटनास्थल पर पहुंचे। आग पूरी तरह बुझा दी गई है और हादसे में जख्मी हुए लोगों को लोग अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को आसपास के लोग खटिया पर डालकर अस्पताल ले गए।

घायलों को आसपास के लोग खटिया पर डालकर अस्पताल ले गए।

आरएएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों की मदद की।

आरएएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों की मदद की।

हादसे में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचकर मदद करने लगे।

आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचकर मदद करने लगे।

आग से तबाह हुआ फैक्ट्री शेड

आग से तबाह हुआ फैक्ट्री शेड

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *