Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

मां-पिता ने डांटा तो 2 बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला:गाजियाबाद में पिता को गिराकर पीटा, बचाने आई मां पर लात घूसे बरसाए

गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद में 2 बेटों ने मां और पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार रात 11 बजे दोनों बेटे झगड़ा कर रहे थे। माता-पिता ने उन्हें डांट लगाई तो भड़क गए। गुस्से में माता-पिता को लात-घूसों से पीटा, फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार करके अधमरा कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर किराएदार ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया। माता-पिता को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने वारदात वाली जगह को सील कर दिया है। सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने वारदात वाली जगह को सील कर दिया है। सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डेयरी चलाते थे, दो मंजिला मकान में रहते थे

पुलिस के मुताबिक, गंगाशरण (55) और उनकी पत्नी विमलेश (50) वीर नगर मोहल्ले में 2 मंजिला मकान में रहते थे। डेयरी चलाते थे। उनके 4 बच्चे- दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है।

गंगाशरण ने पहली मंजिल किराए पर दे रखी थी। पत्नी, ललित (27) और दीपक (25) के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। ललित और दीपक शराब के आदी थे। कोई काम-धंधा नहीं करते थे। अक्सर नशे में पत्नियों से मारपीट करते थे। इस वजह से दोनों की पत्नियां काफी पहले ही ससुराल छोड़कर मायके चली गई थीं।

किराएदार ने देर रात डायल-112 पर फोन किया। उन्होंने बताया- मकान मालिक के घर में मारपीट हो रही है। दोनों बेटे चिल्ला रहे हैं। माता-पिता के रोने की आवाजें आ रही हैं। डायल-112 ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गंगाशरण और विमलेश जमीन पर पड़े थे। सिर और हाथ पर चोटें थीं। खून बह रहा था। दोनों बेटे उनके पास ही खड़े थे।

गंगाशरण और विमलेश की हत्या की सूचना मिलने के बाद घर के बाहर भीड़ जमा हो गई।

गंगाशरण और विमलेश की हत्या की सूचना मिलने के बाद घर के बाहर भीड़ जमा हो गई।

शराब पीकर घर आए तो मां-बाप ने डांट लगाई

ललित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दीपक के साथ शराब पीने बाहर गया था। पैसों को लेकर हमारा झगड़ा हो गया। इस वजह से घर लौटने में देर हो गई। घर आकर भी हमारे बीच बहस होती रही। शोर-शराबा सुनकर मां कमरे से बाहर आई और हमें डांटने लगी।

आवाज सुनकर पिता भी आ गए। उन्होंने भी हम दोनों को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। नशे में होने की वजह से हम दोनों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उन्हें पीटने लगे। मां बचाने आई तो उन्हें भी खूब मारा।

DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया-

QuoteImage

दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। बाद में दोनों के बयानों को क्रॉसचेक किया जाएगा, ताकि विवाद की असली वजह पता चल सके।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *