Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर हुआ महंगा, NHAI ने फिर बढ़ाया टोल; जानें नई रेट लिस्ट

  • कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर टोल शुल्क में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जो सोमवार रात 12 बजे से लागू होगी

उन्नाव : महंगे टोल के साथ अत्याधुनिक तकनीकी के साथ सुगम सफर देते हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के संचालन के महज एक सप्ताह हुए हैं। इधर कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर एनएचएआइ लखनऊ यूनिट ने 30 रुपये तक टोल बढ़ा दिया है।

यह सोमवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। वहीं एनएचएआइ द्वारा टोल बढ़ाने पर अब तक पहली बार एक वित्तीय वर्ष में दोबारा टोल बढ़ने का रिकार्ड बन गया है। कानपुर-लखनऊ हाईवे का टोल बढ़ाया जाएगा इसकी खबर दैनिक जागरण ने 16 जुलाई के अंक में छापकर पाठकों को जानकारी दी थी।

अभी तक एनएचएआइ हर साल 31 मार्च रात 12 बजे के बाद टोल में वार्षिक वृद्धि करता रहा है। मार्च 31, 2026-27 में पांच से 45 रुपये तक वृद्धि दर्ज की गई थी। इसमें भी पिछले वर्ष की तरह कार का टोल नहीं बढ़ाया था जबकि, कामर्शियल वाहनों से लेकर बड़े वाहनों तक पांच से 45 रुपये की टोल वृद्धि की गई थी।

अब एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) नकुल वर्मा का कहना है कि कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल बढ़ा दिया गया है। हालांकि कार से लेकर बड़े वाहनों तक भी यह वृद्धि अधिकतम 30 रुपये तक की गई है। मंजूरी के लिए मंत्रालय पत्र भेजा था जहां से मंजूरी मिलने के बाद यह टोल वृद्धि लागू कर दी गई है।

क्यों बढ़ा टोल

टोल वृद्धि के पीछे पीडी ने तर्क दिया है कि लखनऊ से बनी तक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर फ्री है। वाहन सवार आराम से इस 18 किमी मार्ग का सफर मुफ्त में कर रहे हैं, लेकिन बनी पहुंचते ही सर्विस रोड से कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आ जाते हैं।

उधर हाल ही में 102 करोड़ से हाईवे के ओवरले के साथ सभी सड़क सुरक्षा व्यवस्थाएं सही की गई हैं जिससे वाहन सवार सुगमता का अहसास कर रहे हैं। बढ़ा हुआ टोल नवाबगंज टोल प्लाजा से सोमवार रात 12 बजे से वसूला जाएगा।

पास की दर में भी 10 रुपये वृद्धि

चालू वित्तीय वर्ष में मासिक पास की दरों में न्यूनतम 80 रुपये तो अधिकतम 520 रुपये की बढ़ोतरी वाहन के आकार के अनुसार की गई है। इसमें भी 10 रुपये टोल शुल्क जोड़ देने से अब यह न्यूनतम 90 रुपये व अधिकतम 560 रुपये हो गया है।

हाईवे पर मौजूदा व बढ़ने के बाद टोल शुल्क

वाहनमौजूदा सिंगल यात्रामौजूदा आना जानाअब सिंगल यात्राअब आना जाना
कार95145100150
हल्के कामर्शियल वाहन155235160245
बस और ट्रक330495340510
थ्री एक्सल कामर्शियल वाहन360540370555
चार से छह एक्सल वाहन515775535800
ओवरसाइज वाहन सात एक्सल से अधिक630945650975

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *