नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को जेल बना दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए दिल्ली के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।
CJP ने कहा है कि इस मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। शुक्रवार को दूसरी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव दिए हैं, जिन पर चर्चा जारी है।
CJP ने दावा किया कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है।
…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह भी CJP समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची।

एक प्रदर्शनकारी युवती भारत का संविधान का पोस्टर लेकर आई।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मेडिकल सहायता कैंप भी बनाया गया है। यहां वॉलंटियर डॉक्टर प्रदर्शनकारियों का इलाज कर रहे हैं।

दिल्ली में संसद मार्च लाठीचार्ज में घायल प्रदर्शनकारी भगत सिंह की तस्वीर लिए हुए और पैर पर प्लास्टर बांधे हुए दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुआ।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ाई
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर देर रात बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। इस दौरान कई बैरिकेड्स को वेल्डिंग के जरिए जोड़ दिया गया।
दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन आज बंद रहेंगे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि 25 जुलाई की सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें पीएम हाउस वाला इलाका यानी लोक कल्याण मार्ग,जनपथ, सुप्रीम कोर्ट, राजीव चौक, पटेल चौक भी शामिल हैं।
वहीं, दिल्ली में शराब की दुकानें भी रात 8 बजे के बाद बंद हो जाएंगी।

