Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी:400 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए; 182 मीटर की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति

अहमदाबाद : PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। मोदी एकता नगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

यहां उन्होंने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया।

पीएम ने रैन फॉरेस्ट में वामन वृक्ष देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकतानगर के रैन फॉरेस्ट में वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया।

पीएम ने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को देखा

पीएम ने एकता नगर में होने वाले विकास कार्यों के प्रोजक्ट के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से इस पर चर्चा भी की।

एकता नगर में 400 करोड़ से होगा विकास

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए ज्यादा की विकास योजनाओं की शुरूआत की। इनमें सीवेज और जल शोधन संयंत्र, प्रकाश व्यवस्था, नर्मदा घाट के विकास, IRCTC होटल और रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल शामिल हैं।

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि की

PM मोदी शनिवार को एकता नगर (केवड़िया) स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पहुंचे।

PM मोदी शनिवार को एकता नगर (केवड़िया) स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उनकी मूर्ति का जलाभिषेक किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उनकी मूर्ति का जलाभिषेक किया।

पीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़कर उनको श्रद्धांजलि दी।

पीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़कर उनको श्रद्धांजलि दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *