Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

पहले दिन ‘द केरल स्टोरी’ ने की जबरदस्त कमाई

दैनिक उजाला डिजिटल डेस्क : विवादित फिल्म द केरला स्टोरी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ट्रेलर सामने आने के बाद से शुरू हुए बवाल ने दर्शकों की रुचि फिल्म में और बढ़ा दी। ‘द केरला स्टोरी’ ने पहले दिन अच्छी कमाई की और इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गई है। पिछले साल रिलीज हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ से अदा शर्मा की इस फिल्म की तुलना हो रही है, लेकिन पहले दिन की कमाई के मामले में इसने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। फिल्म को देखने पहले ही दिन कई लोग पहुंचे। जिन्होंने इसे शानदार बताया। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को पहले दिन दर्शकों का काफी प्यार मिला है। हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें कुछ फेरबदल हो सकता है।

कुछ ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। वहीं कुछ लोग ‘द केरल स्टोरी’ का तुलना पिछले साल आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से कर रहे हैं। ऐसे में अदा शर्मा की फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *