Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

पत्नी से परेशान 28 साल का पति फंदे पर लटका:उन्नाव में मौत से पहले वीडियो बनाया, पिता बोले- बहू का अफेयर चल रहा था

उन्नाव : उन्नाव में पत्नी और साले से परेशान युवक ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने 4 मिनट का एक वीडियो बनाया। इसमें उसने कहा- “मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसकी बुआ का लड़का है। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।”

इतना कहने के बाद युवक ने टिनशेड की रॉड पर नायलॉन की रस्सी बांधी और फंदे पर झूल गया। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। घटना के वक्त मृतक के माता-पिता घर के गेट के पास बैठे थे।

थोड़ी देर बाद जब पिता किसी काम से अंदर आए, तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटकता देखा। पास में ही टेबल पर रखे मोबाइल पर उनकी नजर पड़ी, जिसमें रिकॉर्डिंग चल रही थी। उन्होंने तुरंत कैमरा बंद किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना मृतक के ससुरालवालों को भी दी गई, लेकिन वहां से कोई नहीं आया। उन लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए। पीड़ित पिता का आरोप है कि बहू का उसके फुफेरे भाई से अफेयर चल रहा था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, साले, साली और फुफेरे साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया।

मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर पत्नी पर लगाए आरोप।

मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर पत्नी पर लगाए आरोप।

  • पुलिस के मुताबिक, उन्नाव शहर से 9 किलोमीटर दूर मगरवारा में सुनील राठौर (60) का मकान है। वह अपनी पत्नी, बेटे पवन राठौर (28), बहू रागिनी (26) और 4 साल की पोती के साथ रहते हैं। सुनील एक जूते की कंपनी में नौकरी कर घर चलाते हैं। उन्होंने 5 साल पहले अपने बेटे पवन की शादी कानपुर देहात के राणे गांव की रहने वाली रागिनी के साथ कराई थी।
  • रागिनी 3 बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है। कक्षा 6 तक ही पढ़ाई की है। बड़ा भाई रवि राठौर गुजरात में नौकरी करता है। कई सालों से वहीं रह रहा है। दोनों बहनों ने भागकर कानपुर देहात में शादी की है।
  • पवन पहले एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी और तब से घर पर ही रहता था। पिछले 4 महीने से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। 9 जुलाई को रागिनी लड़-झगड़ कर बेटी के साथ मायके चली गई। इसके बाद से ही पवन डिप्रेशन में रहता था।
  • रविवार को जब माता-पिता घर के बाहर बैठे थे, तब पवन छत पर गया। उसने टिनशेड के नीचे रखे तखत पर खड़े होकर सामने रखी टेबल पर मोबाइल रखा। वीडियो रिकॉर्ड किया और सुसाइड कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर पिता छत पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पवन को आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए।

‘कहती थी- मर जाओगे तो लाश के ऊपर से गुजर जाऊंगी’

मृतक के चाचा संजय राठौर ने बताया कि बहू अक्सर पवन से झगड़ा करती थी और कहती थी, “तुम मर जाओगे तो तुम्हारी लाश के ऊपर से गुजर जाऊंगी।” ससुराल वालों के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर ही उसने वीडियो में पत्नी और साले को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि वायरल वीडियो और सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर जेल भेजा जाए।

पोस्टमार्टम हाउस में शव लेने पहुंचे मृतक के परिजन।

पोस्टमार्टम हाउस में शव लेने पहुंचे मृतक के परिजन।

ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी

वहीं, पिता सुनील ने कोतवाली में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बहू रागिनी का उसके फुफेरे भाई सूरज राठौर के साथ अफेयर चल रहा था। उसका भाई रवि और बहन सोनी भी पवन को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया।

मगरवारा चौकी प्रभारी रविशंकर पांडे का कहना है-

QuoteImage

शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पूरी घटना की हर कड़ी को जोड़कर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *