Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, सिपाही घायल:कल गाजियाबाद में जाम लगाया, लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की थी

लखनऊ/मेरठ/मुजफ्फरनगर/शामली : मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ कांवड़िए कांवड़ के साथ सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान हरिद्वार जल लेने जा रहे दो अन्य कांवड़ियों की बाइक ने उनकी कांवड़ को टक्कर मार दी।

इससे कांवड़ खंडित हो गई। दोनों गुटों में बहस और मारपीट शुरू हो गई। SP अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची।

कांवड़ को बाइक से टक्कर मारने वाले सोनू और उसके साथी को जीप से ले जाने लगी, तभी कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी से खींचकर पीटने लगे। बीच-बचाव में सिपाही के हाथ, कंधे-चेहरे पर चोटें आईं हैं।

मेरठ में सोमवार देर रात जीप में मौजूद पुलिसकर्मी से मारपीट करते कांवड़िए।

मेरठ में सोमवार देर रात जीप में मौजूद पुलिसकर्मी से मारपीट करते कांवड़िए।

मेरठ में मामूली विवाद के बाद कांवड़ियों ने पुलिस जीप को चारों ओर से घेर लिया।

मेरठ में मामूली विवाद के बाद कांवड़ियों ने पुलिस जीप को चारों ओर से घेर लिया।

कहीं रावण बने कांवड़िए, कहीं घुटनों के बल चल रहे

हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे मूलचंद त्यागी हर साल रामलीला में रावण का किरदार निभाते हैं। उनका कहना है कि आज दरिंदों से रक्षा के लिए हर भाई को बहन के लिए रावण बनना चाहिए।

वहीं, संभल में एक कांवड़िया अपनी कांवड़ में एक तरफ योगी और दूसरी तरफ संभल एसपी केके बिश्नोई की तस्वीर लगाए है। शामली में डीएम और एसपी ने कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।

मेरठ के 65 साल के हरपाल नाथ हरिद्वार से 33 लीटर गंगाजल लेकर घुटनों के बल चल रहे हैं। वे पेट में रस्सी से बांधकर चार पहियों वाली कांवड़ खींच रहे हैं।

दिल्ली के मूलचंद त्यागी हर साल रामलीला में रावण बनते हैं। इस साल रावण के वेश में कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।

दिल्ली के मूलचंद त्यागी हर साल रामलीला में रावण बनते हैं। इस साल रावण के वेश में कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।

मेरठ के हरपाल नाथ हरिद्वार से 33 लीटर गंगाजल लेकर घुटनों के बल कांवड़ यात्रा कर रहे हैं

मेरठ के हरपाल नाथ हरिद्वार से 33 लीटर गंगाजल लेकर घुटनों के बल कांवड़ यात्रा कर रहे हैं

कांवड़ यात्रा के लिए मुरादाबाद में पुलिस 'कांवड़ मोबाइल वैन' चला रही है। वैन को कांवड़ की तरह सजाया गया है।

कांवड़ यात्रा के लिए मुरादाबाद में पुलिस ‘कांवड़ मोबाइल वैन’ चला रही है। वैन को कांवड़ की तरह सजाया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *