Breaking
Mon. Aug 10th, 2026

हाथरस से चुनावी बिगुल की शुरुआत करेंगे आकाश आनंद:सादाबाद में बसपा प्रत्याशी के नाम की कर सकते हैं घोषणा

हाथरस : बसपा सुप्रीमो के भतीजे व पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद आज हाथरस में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। ये सम्मेलन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के कूपा रोड पर उत्सव गार्डन में हो रहा है।

सम्मेलन के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया गया है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक व पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ अविन शर्मा का कहना है कि सम्मेलन में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे। सादाबाद में आकाश आनंद का सादाबाद में यह पहला दौरा है।

माना जा रहा है कि आकाश आनंद हाथरस के इस सम्मेलन से पश्विमी यूपी से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। वो आज सादाबाद सीट पर डॉ. अविन शर्मा को प्रत्याशी के तौर पर घोषित कर सकते हैं। हालांकि कैंडिडेट के चयन को लेकर बसपा सुप्रीमो पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि कैंडिडेट का फाइनल डिसीजन उनका होगा। आकाश सिर्फ चयन किए गए कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर सकते हैं। उम्मीदर कौन होगा ये तय करने का अधिकार आकाश को नहीं होगा।

बसपा सुप्रीमो ने कहा-

QuoteImage

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को बड़ा संदेश दिया। मायावती ने साफ किया कि यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का अंतिम फैसला वही करेंगी। आकाश आनंद की भूमिका सिर्फ उनकी मंजूरी से तय उम्मीदवारों की घोषणा करने तक सीमित है। मायावती ने सोशल मीडिया पर उनके कद और टिकट बांटने को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी खारिज कर दिया।QuoteImage

तीसरे स्थान पर रही थी बसपा

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। यहां आरएलडी के प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर भाजपा के दिवंगत नेता व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय रहे थे। तीसरे नंबर पर बसपा कैंडिडेट डॉ अविन शर्मा रहे थे। 2022 के चुनाव के दौरान भाजपा के उत्तर प्रदेश में आरएलडी से गठबंधन नहीं था। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भाजपा से गठबंधन कर एनडीए में शामिल हो गए थे।

सादाबाद के उत्सव लॉन में आकाश आनंद को सुनने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं।

सादाबाद के उत्सव लॉन में आकाश आनंद को सुनने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *