Breaking
Wed. Aug 12th, 2026

अतीक के बेटे अबान के कार एक्सीडेंट का VIDEO:ओवरटेक के दौरान बैलेंस बिगड़ा, डिवाइडर से टकराकर 10 फीट हवा में उछली

झांसी : अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई।

यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। अबान की कार का एक्सीडेंट 6 अगस्त को झांसी से 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। अबान अपने भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था।

वीडियो की लोकेशन सही है। घटनास्थल के करीब घर भी दिख रहा है। करीब इसी तरह से हादसा हुआ था। इससे पता चलता है कि यह हादसे का ही वीडियो है।

अबान के शरीर में अंदरूनी चोटें इतनी कि मुंह में भर गया खून

अबान गुरुवार (6 अगस्त) सुबह प्रयागराज से झांसी जा रहा था। क्रेटा कार में उसके 4 और दोस्त थे। अबान कार की आगे वाली सीट पर बैठा था। कार उसका साथी जैद चला रहा था, जबकि अबान के पीछे सोनू बैठा था। 120 किमी की रफ्तार से चल रही कार उसी तरफ डिवाइडर से टकराई, जिस तरफ अबान बैठा था। यही वजह रही कि उसे सबसे ज्यादा चोटें आईं। टक्कर के कुछ देर बाद अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सबसे पहले पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने बताया था- मैं शोर सुनकर मौके पर पहुंचा। देखा तो कार सवार तड़प रहे थे। मैंने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद एक घर से सब्बल (लोहे की रॉड) लेकर आया और दरवाजा तोड़ा। सबसे पहले एक युवक को बाहर निकाला। उसके शरीर में अंदरूनी चोटें थीं और मुंह में खून भरा था। उसने कहा- मेरा नाम अबान है, मुझे बचा लो। इतना कहते ही वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।

टक्कर से अबान के लीवर-लंग्स फट गए थे

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, तेज टक्कर से अबान के लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई थी।

लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के बाद अबान की क्रेटा कार बेकाबू हो गई थी।

लोडिंग वाहन को ओवरटेक करने के बाद अबान की क्रेटा कार बेकाबू हो गई थी।

अबान की कार डिवाइडर से टकराकर करीब 10 फीट हवा में उछल गई थी।

अबान की कार डिवाइडर से टकराकर करीब 10 फीट हवा में उछल गई थी।

हादसे में अबान की कार के परखच्चे उड़ गए थे।

हादसे में अबान की कार के परखच्चे उड़ गए थे।

हादसे में कार सवार पांचों लोग अंदर ही फंस गए थे।

हादसे में कार सवार पांचों लोग अंदर ही फंस गए थे।

टक्कर से अबान के लीवर-लंग्स फट गए थे

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, तेज टक्कर से अबान के लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई थी।

अबान को प्रयागराज में दफनाया गया था। तीनों भाइयों उमर, अली और अहजम ने उसे कंधा दिया था।

अबान को प्रयागराज में दफनाया गया था। तीनों भाइयों उमर, अली और अहजम ने उसे कंधा दिया था।

पिता अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया था

8 अगस्त को अबान को प्रयागराज में पिता अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया था। तीनों भाइयों अली, उमर और अहजम ने अबान को कंधा दिया था। मां शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हुई। वह पति अतीक और बेटे असद के जनाजे में भी नहीं पहुंची थी। शाइस्ता 2023 से फरार है।

भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अली-उमर को पैरोल मिली थी। इसके बाद पुलिस झांसी से अली और लखनऊ से उमर को लेकर आई थी। दोनों का चेहरा न दिखे, इसलिए वैन पर पर्दे डाल दिए गए थे। अली-उमर को 4 साल में पहली बार पैरोल मिली थी।

अली ने भाई को मिट्टी दी तो भावुक हो गया। उमर ने उसे गले लगा लिया। फिर तीनों भाई एक-दूसरे से लिपटकर रोए थे।

अली ने भाई को मिट्टी दी तो भावुक हो गया। उमर ने उसे गले लगा लिया। फिर तीनों भाई एक-दूसरे से लिपटकर रोए थे।

भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने खदेड़ा

अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए 5-6 हजार लोग जुटे थे। पुलिस ने भीड़ को कब्रिस्तान में जाने से रोका तो लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठी पटकी, थप्पड़ मारे और बंदूक की बट से लोगों को पीछे हटाया। इसके बाद भीड़ को वहां से हटाया गया।

मेन गेट से एंट्री नहीं मिली तो लोग कब्रिस्तान की पिछली तरफ की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुस आए। इसके अलावा कई हजार लोग ऐसे भी थे, जिन्हें कब्रिस्तान में एंट्री नहीं मिली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *