Breaking
Thu. Aug 13th, 2026

पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला: गुरुद्वारे में टहल रहे थे; बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल

लुधियाना : महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है। जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे थे बादल

जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ पहुंचे थे और गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

सुखबीर सिंह बादल ने अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब में मत्था टेका।

सुखबीर सिंह बादल ने अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब में मत्था टेका।

हमल के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया।

हमल के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल ले जाया गया।

हाथ पर चोट, सुरक्षाकर्मी घायल

हमले के दौरान बादल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावर को रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हुआ। घटना के बाद सुखबीर बादल को उन्हें यशोसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है।

हमलावर को हिरासत में लिया गया

घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

2 साल पहले भी हुआ था हमला

गोल्डन टेम्पल में सुखबीर सिंह बादल पर दिसंबर 2024 में हुए हमले की तस्वीर।

गोल्डन टेम्पल में सुखबीर सिंह बादल पर दिसंबर 2024 में हुए हमले की तस्वीर।

4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सुखबीर सिंह बादल पर खालिस्तानी आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाई थी। सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार बनकर सजा पूरी कर रहे थे।

चौड़ा ने जैसे ही बादल पर गोली चलाई, तो सिविल वर्दी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया। गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर जा लगी। इस हमले में बादल बाल-बाल बच गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *