Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

Nikay Chunav : दूध से नहलाया गया बसपा प्रत्याशी, वीडियो वायरल

बागपत : यूपी के बागपत में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ौत स्थित काशीराम कॉलोनी पहुंचे बसपा प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय का भव्य स्वागत हुआ और फिल्मी स्टाइल में उन्हें दूध से नहला दिया गया। गौरतलब है कि अभिनेता अनिल कुमार की फिल्म नायक में भी इसी तरह का एक सीन है, जिसमें उन्हें दूध से नहलाया जाता है। बता दें कि बागपत में 11 मई को द्वितीय चरण में तीन नगरपालिका और छह नगर पंचायतों पर मतदान होना है और बागपत की बड़ौत नगरपालिका सीट इस बार सबसे अहम सीट है जिसपर सबकी नजरें टिकी है ।

मुकेश उपाध्याय बड़ौत नगर पालिका परिषद से बहुजन समाज पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी है। सोमवार रात को वह चुनाव प्रचार कर रहे थे इसी दौरान समर्थकों ने उन्हें कई किलो दूध से उनका दुग्धाभिषेक किया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि प्रशासन ने दस और 11 मई का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदान कर्मियों को जाने और ले जाने के लिए स्कूल वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। चुनाव को देखते हुए दस व 11 मई को शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *