Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल:यात्री पिस्टल जमा कराने पहुंचा था, तभी फायर हुआ; मुंबई जा रहा था

वाराणसी : वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री पत्नी के साथ IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहा था। उसने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था।

हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

यात्री ने हथियार की सूचना पहले ही दे दी थी

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया- जीयनपुर (आजमगढ़) के रहने वाले कमलेश राय पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों एयर इंडिया एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे।

हथियार की जांच के दौरान यात्री से एक राउंड फायर हो गया। गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास में मौजूद कर्मचारियों को लग गई। गया निवासी सुमन (32) की जांघ और रोहित राज के हाथ में गोली लगी। दोनों का इलाज चल रहा है।

20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित था एयरपोर्ट

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस अधिकारी और इंटेलीजेंस की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *