Breaking
Thu. Aug 20th, 2026

हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया:टीम टॉप-8 में पहुंची; कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इसी के साथ टीम टॉप-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने 2 और सुफियान खान ने एक गोल किया।

गोल करने के बाद जश्न मनाते हरमनप्रीत सिंह। फोटो- FIH

गोल करने के बाद जश्न मनाते हरमनप्रीत सिंह। फोटो- FIH

  • हरमनप्रीत ने 5वें और 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किए। जबकि अभिषेक ने 11वें और 24वें मिनट में फील्ड गोल दागे।
  • उपकप्तान हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत के लिए पांचवां गोल किया। उन्हें आदित्य के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद के स्टिक फाउल से मौका मिला।
  • पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने 22वें और 46वें मिनट में गोल किए। सुफियान खान ने 24वें मिनट में गोल दागा। इन गोल से पाकिस्तान ने भारत की बढ़त का अंतर कम किया।

भारत ने दूसरा मैच जीता भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच जीत लिया है। ग्रुप-D में टीम 3 मैचों में 6 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पाकिस्तान बिना किसी जीत के एक अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

हरमनप्रीत सिंह टॉप गोल स्कोरर बने

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर बने। उनके अब 5 गोल हो गए हैं। वेल्स के गैरेथ फर्लोंग 4 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अभिषेक टॉप-5 में शामिल भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान से 10 साल से नहीं हारा भारत

भारत पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। इस दौरान हुए 20 मुकाबलों में भारत 18 मैच जीता है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे है। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था।

यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत भी है। हॉकी वर्ल्ड कप में भी भारत आगे रहा है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 मैच में 4 मुकाबले जीते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा।

पाकिस्तान: महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *