Breaking
Sat. Oct 17th, 2026

आगरा में छापे के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक:मौत के बाद भड़के परिजन; पुलिस पर छत से फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा किया

आगरा में जुए की सूचना पर पुलिस के छापे के दौरान युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर युवक को नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद हंगामा किया। घटना शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली इलाका की है।

बताया जा रहा है कि रकाबगंज पुलिस को रावली इलाके में जुआ होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी जुआरी को पकड़ने के बहाने वसूली कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर पुलिस ने युवक को छत से धक्का दे दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। परिजन दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति बिगड़े नहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *