Breaking
Sat. Oct 17th, 2026

नोएडा में एक परिवार की 5 लाशें मिलीं:इनमें मां-बाप और 3 बच्चे, घर में बिस्तर पर एक-दूसरे से लिपटे पड़े थे

नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। इनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। पांचों लाशें घर में बिस्तर पर पड़ी मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। उठाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर लेटे दिखाई दिए। इनमें एक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। चारपाई पर पिता की बेटे से लिपटी लाश थी। दूसरे बेड पर मां, छोटा बेटा और बेटी की लाश थी। मां बेटे से लिपटी थीं।

मृतकों में महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटा लड्‌डू (11) और साक्षत (3) और बेटी मिष्टी (7) हैं। घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव की है। यह जेवर एयरपोर्ट से 6 किमी और जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर है।

पड़ोस में रहने वाले महेश की मां ने बताया- सभी ने रात में सोने से पहले नूडल्स खाए थे। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मौतें नूडल्स खाने से हुईं हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

घर में एक बेड पर मां और छोटा बेटा और बेटी की लाश पड़ी थी।

घर में एक बेड पर मां और छोटा बेटा और बेटी की लाश पड़ी थी।

दूसरे बेड पर पिता की लाश बड़े बेटे के साथ थी। बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था।

दूसरे बेड पर पिता की लाश बड़े बेटे के साथ थी। बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था।

रात में खाना खाया और सोने चले गए, सुबह उठे नहीं

पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि महेश मजदूरी कर घर का खर्च चलाते थे। परिवार के पांचों लोगों ने शुक्रवार रात 10 बजे के करीब खाना खाया और सोने चले गए। परिवार रोज सुबह जल्दी उठता था, शनिवार को काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ।

फूड पॉइजनिंग की आशंका, सुसाइड के एंगल से भी जांच

फॉरेंसिक टीम ने जब मौके से सबूत जुटाए तो घर के किचन में रखे बर्तन में नूडल्स लगा हुआ मिला। पुलिस ने बर्तन को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस पता लगा रही है कि मामला फूड पॉइजनिंग का है या फिर परिवार ने किसी समस्या की वजह से सुसाइड किया है।

घटना का पता चलते ही घर के बाहर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

घटना का पता चलते ही घर के बाहर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। बर्तनों को जांच के लिए भेज दिया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *