Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

केएल राहुल की सर्जरी हुई सफल, जानें कब करेंगे मैदान में वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी केएल राहुल चोटिल होने के कारण आईपीएल के बाद वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियशिप के फाइनल से बाहर हो चुके हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्‍तान केएल राहुल को बीते दिनों आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। हाल ही में केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। वहीं अब केएल राहुल खुद अपना हेल्‍थ अपडेट दिया है। उन्‍होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हुई है, जो कि सफल रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया है कि वह कब तक मैदान पर वापसी करेंगे।

दरअसल, केएल राहुल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि सभी लोगों को हाय… मेरी अभी सर्जरी हुई है, जो कि सफल रही है। सर्जरी के दौरान मुझे सहज रखने के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का बहुत-बहुत धन्यवाद। सब कुछ सुचारू रूप से हुआ। केएल की पोस्‍ट पर उनके ससुर सुनील शेट्टी और सूर्यकुमार यादव ने भी भी कमेंट किया है।

इसके साथ ही केएल राहुल ने कहा है कि वह मैदान पर वापसी के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने कहा कि अब वह ठीक होने की राह पर हैं। वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मैदान पर वापसी का दृढ़ संकल्प लेते हैं। बता दें कि लंदन के ओवल में 7 से 12 जून तक होने वाले डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *