- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने सूर्या के बच्चों के साथ वक्त बिताया। सूर्या की बेटी रिधि ने एक खूबसूरत राम भजन गाकर पीएम मोदी को सुनाया।
सूर्या की बेटी का भजन सुनकर पीएम मोदी काफी उत्साहित दिखाई दिए। वो ताली बजाकर बच्ची का हौसला बढ़ा रहे थे। पीएम मोदी ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया।
सूर्या के परिवार से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सूर्या से मिलने पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान राम के आगमन और सरयू नदी ने इस साल की दिवाली के आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ा दिया है, जिससे त्योहार का माहौल और भी पवित्र व दिव्य हो गया है।
पीएम मोदी ने लिखा, ‘दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।’
गोल्ड मेडल पहन पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सूर्या
सूर्या आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का गोल्ड मेडल पहन पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने गोल्ड मेडल को पकड़कर भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि को सेलीब्रेट किया।
सूर्या इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। मगर उनका टी20 करियर शानदार रहा। उन्होंने साल 2022 और 2023 में आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।
वहीं सूर्या अक्तूबर 2022 में टी20 रैंकिंग्स में भी नंबर पर पहुंचे। 2024 में उन्होंने बतौर प्लेयर टी20 विश्व का खिताब जीता। इसके बाद साल 2026 में खुद की कप्तानी में उन्होंने भारत को विश्व चैंपियन बनाया।

