Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

पंजाब में चलती ट्रेन में आग लगी:5 डिब्बे जले, सवारियों ने छलांग लगाई; पटियाला में रोकी, अमृतसर से बंगाल जा रही थी

पटियाला/लुधियाना : पंजाब में शुक्रवार दोपहर को चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग इंजन के साथ लगे जनरल डिब्बे में भड़की और देखते ही देखते ट्रेन के 5 जनरल कोच इसकी चपेट में आ गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग का पता लगते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी।

घटना फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। आग की चपेट में आए डिब्बों में यात्री सवार थे। इस दौरान कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को अलर्ट किया गया।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। हादसा करीब 1:10 बजे हुआ। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना के बाद रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए।

रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए

कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं। अंबाला मंडल की ओर से जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार डाउन दिशा की 5 और अप दिशा की 3 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *