Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

जीएलए ग्रेटर नोएडा कैंपस में छात्र नेतृत्व, नवाचार और तकनीकी प्रतिभा का संगम

दैनिक उजाला, ग्रेटर नोएडा : जीएलए विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट अफेयर्स काउंसिल (एसएसी) और स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल (एसपीसी) के नवनियुक्त सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं सैश समारोह आयोजित हुआ। वहीं, फ्यूजन क्लब और सिनैप्स एआई क्लब की ओर से जीएलए आइडियाथॉन और टेक्निकल डिबेट प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

समारोह में प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर भारद्वाज ने दोनों परिषदों के नवनियुक्त सदस्यों को सैश पहनाकर उनकी जिम्मेदारियों का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार और प्रो. डॉ. संजय रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्टूडेंट अफेयर्स काउंसिल में रघुपति द्विवेदी को अध्यक्ष, सुजल गुप्ता को उपाध्यक्ष, भूमिका सक्सेना को कल्चरल हेड, मधु कुमारी को इवेंट कन्वीनर, श्रेया सिंह को इवेंट को-कन्वीनर, तेजस अग्रवाल को लॉजिस्टिक्स एंड ऑपरेशंस कन्वीनर, शुभंकर पाठक को स्पॉन्सरशिप कन्वीनर, रिया को स्पॉन्सरशिप को-कन्वीनर, कपिल सिंह को स्पोर्ट्स हेड, रुद्र प्रताप सिंह को डिसिप्लिन हेड, आदित्य तोमर को सब-डिसिप्लिन हेड और मन्नत गोस्वामी को मीडिया हेड नियुक्त किया गया। वहीं, स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल में कुशाग्र अग्रवाल को अध्यक्ष, तुबा और कृष्ण कांत शर्मा को उपाध्यक्ष, श्रेया अग्रवाल और शौर्य सिंह को जनरल सेक्रेटरी, प्रणवी और हर्षिनी को क्रिएटिव हेड, शहवेज को टेक्निकल ट्रेनिंग हेड तथा शुभंकर को कम्युनिकेशन मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों के करियर विकास के लिए प्लेसमेंट आधारित गतिविधियों, इंडस्ट्री इंटरेक्शन, एप्टीट्यूड डेवलपमेंट और प्रोफेशनल ट्रेनिंग पर भी विशेष ध्यान देगा।

जीएलए आइडियाथॉन में 28 टीमों ने पावरपॉइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के तकनीक आधारित समाधान प्रस्तुत किए। मूल्यांकन के आधार पर आईकेरेम ने प्रथम, जुगाड़ जंक्शन ने द्वितीय और बाइट मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आईकेरेम टीम में कृष्ण कांत शर्मा और शौर्य सिंह (सीएसई-कोर, द्वितीय वर्ष) तथा प्रिशा गुलानी (सीएसई-कोर, प्रथम वर्ष) शामिल रहे। जुगाड़ जंक्शन में सुखप्रीत सिंह, सृजन तिवारी और सुहानी अग्रवाल (सीएसई-कोर, प्रथम वर्ष) तथा बाइट मी में ऋषित मोंगा, आदर्श शर्मा और ऋषभ सिंह (सीएसई-कोर, प्रथम वर्ष) शामिल रहे।

दूसरी ओर, सिनैप्स एआई क्लब की टेक्निकल डिबेट में 40 टीमों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर तकनीकी तर्क एवं विचार प्रस्तुत किए। ओवरऑल श्रेणी में नमामि प्रथम, फ्यूचर मोशन द्वितीय और जीरो कॉम्प्रोमाइज तृतीय स्थान पर रही। नमामि टीम में प्रिशा गुलानी, मैत्री दास और पुष्पिता (सीएसई-कोर, प्रथम वर्ष), फ्यूचर मोशन में मानसी (सीएसई एआई/एमएल), शताक्षी सिन्हा (सीएसई-कोर), आकृति कुमारी (सीएसई एआई/एमएल) और अवनी सक्सेना (सीएसई-कोर), जबकि जीरो कॉम्प्रोमाइज में आबिर दास और शुभंकर शर्मा (सीएसई-कोर, द्वितीय वर्ष), शुभांगी और कुशाग्र अग्रवाल (सीएसई, तृतीय वर्ष) शामिल रहे। टेक्निकल डिबेट के विषयवार परिणामों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस श्रेणी में जीरो कॉम्प्रोमाइज ने प्रथम, ग्रोइंग स्टेप्स ने द्वितीय तथा साइलेंट फिक्सर्स और एरर 404 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरनेट ऑफ थिंग्स श्रेणी में नमामि ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि साइबर सिक्योरिटी में जीरो कॉम्प्रोमाइज प्रथम रहा।

प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में नेतृत्व, अनुशासन और तकनीकी दक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे व्यावहारिक रूप देने का अवसर प्रदान करते हैं। टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ किए गए प्रयास संस्थान के विकास में भी योगदान देते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने को प्रतिबद्ध है।

इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता, संचार कौशल, रोजगारपरक दक्षता और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रमों का आयोजन डॉ. सुनील कुमार, एसोसिएट हेड, सीईए के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर गौतम मुखर्जी और असिस्टेंट प्रोफेसर इशिता नैनवाल का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *