Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

CM धामी का शुद्धिकरण पर राहुल गांधी को जवाब: बोले- उत्तराखंड में खड़गे की जाति कोई नहीं जानता, धार्मिक नारे लगाकर फैलाई गंदगी

हल्द्वानी : हल्द्वानी में रामलीला मैदान के शुद्धिकरण मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जवाब दिया। धामी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को जातिगत रंग देकर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

सीएम ने कहा कि खड़गे की रैली के दौरान रामलीला मैदान में धार्मिक नारे लगाए गए और गंदगी की गई थी। इसके विरोध में धार्मिक संगठनों ने शुद्धिकरण हवन कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी की जाति देखकर नहीं किया गया था।

राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में शुद्धिकरण की तस्वीर दिखाई।

राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में शुद्धिकरण की तस्वीर दिखाई।

BJP के किसी नेता-कार्यकर्ता के शामिल होने से इनकार

धामी ने कहा कि शुद्धिकरण कार्यक्रम में भाजपा का कोई नेता या कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम धार्मिक संगठनों ने अपने स्तर पर किया था। कांग्रेस के पास उत्तराखंड में कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस मामले को बेवजह तूल दे रही है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में लोग खड़गे की जाति नहीं जानते और न ही इस आधार पर किसी के साथ भेदभाव करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र पर काम हो रहा है।

धामी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए सीताराम केसरी, बाबू जगजीवन राम और डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वोटों के लिए इस मामले को जातिगत मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

खड़गे की रैली के एक दिन बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने शुद्धि हवन कराया था।

खड़गे की रैली के एक दिन बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने शुद्धि हवन कराया था।

राहुल गांधी ने दिल्ली में उठाया था मामला

इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हल्द्वानी रामलीला मैदान के शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसे दलितों, पिछड़ों और वंचितों का अपमान बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की थी।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

शुद्धिकरण को बताया छुआछूत- राहुल गांधी ने कहा कि खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण कराया जाना दलितों, पिछड़ों और वंचितों का अपमान है। उन्होंने इसे छुआछूत की मानसिकता बताया।

BJP-RSS पर लगाए आरोप- राहुल ने कहा कि शुद्धिकरण BJP और RSS के लोगों ने कराया। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ और क्रिमिनल एक्टिविटी बताते हुए दोषियों पर SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग की।

PM मोदी से कार्रवाई की मांग- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि अगर वे सभी जातियों के प्रधानमंत्री हैं, तो उत्तराखंड BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद इस मामले में कार्रवाई का आदेश दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खड़गे के लिए न्याय मांग रही है।

    खजान दास बोले- शुद्धिकरण से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

    देहरादून में भाजपा मुख्यालय में मंत्री खजान दास ने हल्द्वानी के शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जांच में शुद्धिकरण हवन में भाजपा के किसी कार्यकर्ता के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

    खजान दास ने कहा कि हवन ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ ने रैली में लगाए गए कथित इस्लामिक नारों के विरोध में किया था। उन्होंने कांग्रेस पर दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने और चुनाव को देखते हुए मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

    मंत्री खजान दास देहरादून में राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए।

    मंत्री खजान दास देहरादून में राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए।

    Related Post

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *