Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

हिमाचल के सुजानपुर ब्लॉक में बीडीसी चुनाव में भाजपा की शानदार जीत

सुजानपुर : सुजानपुर ब्लॉक में बीडीसी चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा किया। भाजपा समर्थित सुरेश चंद ने अध्यक्ष पद पर, जबकि रंजना कुमारी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर भाजपा के पक्ष में अपना परचम लहराया।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेश चंद को 9 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 6 वोट प्राप्त हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित रंजना कुमारी को 10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शिल्पा को 5 वोट प्राप्त हुए। दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा ने इस जीत को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और सुजानपुर की जनता की जीत बताते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद और उपाध्यक्ष रंजना कुमारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर ब्लॉक में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

राजिंदर राणा ने कहा कि आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस सरकार से उसकी कथित झूठी गारंटियों का हिसाब मांगेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सुजानपुर की जनता कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बीडीसी चुनाव का यह परिणाम आने वाले समय में सुजानपुर की राजनीतिक दिशा का संकेत है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद और उपाध्यक्ष रंजना कुमारी को बधाई देते हुए इसे संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *