Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

रेवाड़ी में पत्नी को छूने पर दोस्त का मर्डर:शराब पार्टी करते वक्त चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; बचाव में आई पत्नी पर भी वार

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रक्षाबंधन की छुट्‌टी होने पर दोस्त के कमरे पर दारू पार्टी करने आया था। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने गलत नीयत से उसकी पत्नी को छू लिया, जिससे दोनों में झगड़ा हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि दोस्त ने चाकू निकाल लिया और उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आरोपी की पत्नी बीच बचाव करने आई तो उस पर ही हमला किया गया, जिसमें वह भी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भी हिरातत में ले लिया है। उसकी पत्नी को भी थाने ले जाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

मॉडल टाउन थाने के बाहर मौजूद युवक के परिजन।

मॉडल टाउन थाने के बाहर मौजूद युवक के परिजन।

दोनों नेपाल के कोटागढ़ी के रहने वाले : पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोविंद निवासी शक्ति नगर के रूप में हुई। वह मूल रूप से नेपाल के कोटागढ़ी गांव के रहने वाल था। आरोपी की पहचान विक्रम के रूप में हुई। वह भी कोटागढ़ी का ही रहने वाला था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शहर के शक्ति नगर में किराए पर रह रहा है।

रक्षाबंधन की छुट्‌टी पर शराब पार्टी कर रहे थे दोनों: गोविंद सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में रसोईया था। शुक्रवार को रक्षाबंधन होने के कारण उसकी छुट्‌टी थी। इसी वजह से वह देर शाम विक्रम के घर पर शराब पार्टी करने पहुंचा था। दोनों देर रात तक दारू पी रहे थे।

छेड़छाड़ पर झगड़ा हुआ, चाकू से किया हमला : शुरुआती जांच में पता चला कि गोविदं ने गलत नीयत से विक्रम की पत्नी को छू लिया, जिससे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विक्रम ने गोविंद पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के विवाद में बीचबचाव को आई विक्रम की पत्नी को भी कंधे और पीठ पर चाकू लगे। हमले में गोविंद गंभीर घायल हो गया, जिसे देख विक्रम वहां से फरार हो गया।

शोर सुनकर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, अस्पताल भेजा : शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआईएम रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मकान मालकिन बोलीं- मैं तो राखी पर मायके गई हुई थी

उधर, इस मामले में मकान मालिक सुमित्रा राव ने कहा कि वह कल राखी पर अपने मायके गई हुई थी। विक्रम पिछले करीब डेढ़ साल से उनके यहां बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था। बिल्डिंग में अन्य किराएदार भी रहते है, परंतु गोविंद वहां नहीं रहता था।

उन्हें रात को घटना का पता चला तो पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। वह आज सुबह घर पहुंची। यह भी बताया कि आरोपी विक्रम ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

मृतक दो बच्चों का पिता, परिवार के पहुंचने का इंतजार

जानकारी के अनुसार गोविंद के दो बच्चे हैं। पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते है। कुछ माह पहले ही नेपाल से यहां आया था, जबकि विक्रम उर्फ भीम पहले से रेवाड़ी में रह रहा है। डेढ़ माह से पत्नी और बच्चे भी उसके साथ रहने आ गए थे। विक्रम मॉडल टाउन के घरों में काम करता है, जबकि गोविंद सेक्टर-19 के एक पीजी में काम करता था।

मामले के जांच अधिकारी ने कहा कि छुट्‌टी के दिन दोनों अक्सर इकट्‌ठे बैठकर साथ में पार्टी करते थे। अभी मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उन्हें फोन कर घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *