Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बातचीत:मोदी बोले- रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे, राष्ट्रपति शावकत ने कहा- आप हमारे करीबी दोस्त

उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच रविवार को ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक हुई।

बैठक में भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई। मोदी ने कहा, “हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आपके करीबी मित्र के तौर पर हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं।

पीएम मोदी दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार सुबह ताशकंद में एक योग सेशन में हिस्सा लिया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों को योग करना भी सिखाया।

शाम को मोदी ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल और महात्मा गांधी सेंटर भी जाएंगे।

मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा

राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने पीएम का स्वागत किया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू हुई।

राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने पीएम का स्वागत किया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू हुई।

मोदी और शावकत मिर्जियोयेव के बीच यूरेनियम सप्लाई समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

मोदी और शावकत मिर्जियोयेव के बीच यूरेनियम सप्लाई समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

पीएम मोदी ने ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की ओर से आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की ओर से आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने योग सेशन के दौरान एक शख्स को योग करने का सही तरीका बताया।

पीएम मोदी ने योग सेशन के दौरान एक शख्स को योग करने का सही तरीका बताया।

पीएम मोदी ने योग सेशन के बाद पार्टिसिपेंट के साथ एक सेल्फी वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

पीएम मोदी ने योग सेशन के बाद पार्टिसिपेंट के साथ एक सेल्फी वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

– पहला दिन

ताशकंद में पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी।

ताशकंद में पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी।

पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पीएम मोदी ताशकंद एयरपोर्ट से राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में बैठकर निकले।

पीएम मोदी ताशकंद एयरपोर्ट से राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में बैठकर निकले।

मोदी उज्बेकिस्तान के सबसे मशहूर यांगी उज्बेकिस्तान पार्क पहुंचे। उन्होंने स्मारक स्तंभ के बाहर तस्वीर खिंचवाई।

मोदी उज्बेकिस्तान के सबसे मशहूर यांगी उज्बेकिस्तान पार्क पहुंचे। उन्होंने स्मारक स्तंभ के बाहर तस्वीर खिंचवाई।

31 अगस्त को पीएम किर्गिस्तान जाएंगे: SCO समिट में शामिल होंगे

उज्बेकिस्तान दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रहेंगे। यहां वे SCO की 26वीं समिट में हिस्सा लेंगे।

भारत 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है। समिट में सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

समिट के दौरान मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

मोदी बिश्केक में होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

किर्गिस्तान में मोदी के लिए गुजराती खाना; थेपला, खिचड़ी और कढ़ी बनेगी

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में गांधी रेस्टोरेंट के हेड शेफ चिन्मय बडोदेकर ने बताया कि PM मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके लिए घर जैसा ताजा गुजराती खाना तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नाश्ते में पोहा, उपमा और इडली-सांभर रखा जाएगा। लंच में थेपला, दाल-चावल और गुजराती सब्जियां परोसी जाएंगी। वहीं डिनर में PM मोदी के लिए खिचड़ी-कढ़ी बनाई जाएगी।

खनिजों का भंडार: भारत लंबे समय से मध्य एशिया के देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। मध्य एशिया तेल, गैस, यूरेनियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों का बड़ा भंडार है।

ऊर्जा जरूरत: भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है।

नए बिजनेस रूट: भारत मध्य एशिया के देशों के साथ व्यापार भी बढ़ाना चाहता है। इसके लिए वह नए व्यापार और परिवहन मार्ग विकसित करने पर काम कर रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ मुहिम: अफगानिस्तान की स्थिति और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी भारत इन देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *