Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी:7 की मौत, 24 लापता; 270 यात्री सवार थे, बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाई

अंकारा/निकोसिया : मेडिटेरियन सी में तुर्किये जा रही फेरी बोट रविवार को समुद्र में पलट गई। यह फेरी यूरोपीय देश साइप्रस के उत्तरी तट से 270 से ज्यादा यात्रियों के साथ रवाना हुई थी। तुर्किये की मीडिया के मुताबिक, हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने बताया कि अब तक 237 लोगों को बचा लिया गया है। कई यात्रियों ने पलटी बोट के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की थी। वहीं, 24 अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के बीच फेरी रवाना हुई थी और निकलने के करीब 15 मिनट बाद उसमें पानी भरने लगा। इसके बाद यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, राहत और बचाव दल मौके पर लगातार जुटे हुए हैं।

मौके पर कोस्ट गार्ड की नावें, नागरिक जहाज और निजी कंपनियों के जहाज बचाव अभियान में जुटे हैं। तट पर एंबुलेंस भी तैयार रखी गई हैं।

मौके पर कोस्ट गार्ड की नावें, नागरिक जहाज और निजी कंपनियों के जहाज बचाव अभियान में जुटे हैं। तट पर एंबुलेंस भी तैयार रखी गई हैं।

कई लोगों ने पलटी बोट के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई।

कई लोगों ने पलटी बोट के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई।

साइप्रस तट से करीब 7 किमी दूर हुआ हादसा

तुर्किये मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी साइप्रस तट से करीब 7.5 किमी दूर ही यह हादसा हुआ। कैटामरैन शैली की यह फेरी मर्सिन प्रांत के तुर्किये पोर्ट तासुकु जा रही थी। यह उत्तरी साइप्रस के काइरेनिया पोर्ट से रवाना हुई थी।

कैटामरैन एक खास तरह की नाव या फेरी होती है। इसकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि इसमें नीचे दो समानांतर हिस्से (हुल) होते हैं। यही डिजाइन इसे पानी में ज्यादा स्थिर रखने में मदद करता है।

लेकिन यह पूरी तरह पलटने के खतरे से सुरक्षित नहीं होता। बहुत खराब मौसम, तेज हवाओं और ऊंची लहरों में गलत तरीके से चलाने पर इसके पलटने का खतरा हो सकता है। जरूरत से ज्यादा यात्रियों या सामान का भार भी जोखिम बढ़ा सकता है।

सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि अगर कैटामरैन पलट जाए, तो उसे दोबारा सीधा करना सामान्य जहाज की तुलना में ज्यादा मुश्किल हो सकता है।

मेडिटेरियन में नाव पलटने की घटनाएं आम

  • मेडिटेरियन सी में नाव पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन साइप्रस के पास बड़ी पैसेंजर फेरी का पलटना आम बात नहीं है।
  • मेडिटेरियन दुनिया के उन समुद्री इलाकों में है जहां खासकर माइग्रेंट्स की छोटी और ओवरलोडेड नावें अक्सर हादसे का शिकार होती हैं।
  • साइप्रस के आसपास भी ऐसे हादसे हुए हैं। मार्च 2025 में केप ग्रेको के पास एक माइग्रेंट बोट पलटी थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी।
  • लेकिन आज जैसा मामला, जिसमें करीब 270 लोगों वाली पैसेंजर फेरी पलट गई, काफी असामान्य और गंभीर समुद्री हादसा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *