- यूपी की महिलाओं को सीएम योगी ने बंपर गिफ्ट देने का फैसला किया है, राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को 1-1 लाख रुपये मिलेंगे
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में भाजपा से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां जमीन पर उतर गई हैं और तैयारियों को तेज कर दिया गया है। राज्य की भाजपा सरकार भी जनता के लिए एक के बाद एक बड़े ऐलान कर रही है। इसी क्रम में यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को 1-1 लाख रुपये की मदद देने जा रही है।
3 किश्तों में मिलेंगे पैसे
यूपी में चुनाव से पहले सीएम योगी महिलाओं के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं। गुरुवार को भी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। राज्य की महिलाओं को सीएम योगी ने बंपर गिफ्ट देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को योगी सरकार 1-1 लाख रुपये देने जा रही है। महिलाओं को ये रकम तीन किश्तों में बिना ब्याज के दी जाएगी। पहली किश्त 20 हजार रुपये दूसरी 30 हजार रुपये और तीसरी किश्त 50 हजार रुपयों की होगी। यूपी की महिलाओं को ये आर्थिक मदद आजीविका मिशन के तहत बिना ब्याज के दी जाएगी।

महिलाओं के लिए लगातार हो रहे ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गए हैं। सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लगातार बड़े ऐलान हो रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि UP चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का प्लान कर रही है। आधी आबादी को सीएम योगी ने कई सौगातें दी हैं। इनमें शामिल हैं-:
- यूपी महिला उद्यमी क्रेडिट योजना
- फ्री स्कूटी योजना
- लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूह
- ₹50,000 नकद सहायता योजना (प्रस्तावित)
- निराश्रित महिला पेंशन
- मिशन शक्ति 5.0
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- मुफ्त रोडवेज यात्रा योजना (60 साल से ऊपर)
- 81 महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर
यूपी में कब है चुनाव?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2026 में फरवरी से मार्च महीने के बीच होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग की ओर से कुछ समय बाद चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ये चुनाव 403 विधानसभा सीटों के लिए होंगे। जानकारी के अनुसार,वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म होगा है।

