Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

गुरुग्राम-बेटे को मारने आए बदमाशों ने किया पिता का मर्डर:बीच सड़क पेट में गोली मारी; दूसरा बेटा हत्या के केस में जेल में बंद

गुरुग्राम : गुरुग्राम में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने बाप-बेटे को घेर लिया। बदमाश बेटे की हत्या करने आए थे, लेकिन उसके पिता महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

बाप-बेटा बाइक से जा रहे थे। बदमाशों ने पीछा कर उन्हें रास्ते में रुकवाया और महेंद्र (40) के पेट से सटाकर गोली मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और रोड पर जाम लग गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेंद्र गांव बसई के रहने वाले थे।

परिजनों ने वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़ते हुए बताया कि महेंद्र का एक बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद है। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात की वजह की जांच कर रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गुरुग्राम में इसी जगह युवक महेंद्र की हत्या की गई। पुलिस ने डंडे और क्रेट लगाकर वारदात स्थल को सील कर दिया।

गुरुग्राम में इसी जगह युवक महेंद्र की हत्या की गई। पुलिस ने डंडे और क्रेट लगाकर वारदात स्थल को सील कर दिया।

वारदात के बाद जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया।

वारदात के बाद जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया।

  • पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाश: महेंद्र (40) के बेटे साहिल ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह नौ बजे अपने पिता के साथ बाइक से काम पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोका। आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल निकालकर महेंद्र के पेट में गोली मार दी। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। साहिल के मुताबिक, हमलावर उसे मारने आए थे। गोली चलने के बाद महेंद्र खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े।
  • पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, दम तोड़ा: राहगीरों और दुकानदारों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली पेट में लगी है। वारदात के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
  • जनवरी 2025 से चल रही रंजिश : साहिल ने आगे बताया कि उसके और आरोपियों के बीच जनवरी 2025 से रंजिश चल रही है। इस वारदात में देव, बंटी और एक अन्य युवक शामिल था। इनमें से एक ने चेहरा ढका हुआ था। आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथियों के साथ मारपीट कर चुके हैं। उनके बीच पहले झगड़े हुए थे और हाथ-पैर तोड़ने तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी पुरानी रंजिश में आरोपी उसे निशाना बनाने आए थे, लेकिन उसके पिता महेंद्र को गोली मार दी।

जनवरी 2025 में हुआ बडी नाम के किशोर का मर्डर

पुलिस के मुताबिक, एक साल पहले जनवरी 2025 बडी नाम के किशोर की हत्या की गई थी। उसका शव द्वारका के पास मिला था। इस मामले में महेंद्र का दूसरा बेटा प्रियांशु आरोपी है। साहिल का आरोप है कि बडी के गैंग के लोगों ने ही इस वारदात को बदला लेने के लिए अंजाम दिया है।

डीसीपी बोले- कुछ आरोपियों की पहचान हुई

डीसीपी वेस्ट YVR शशि शेखर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। सेक्टर-9 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मामलारंजिश से जुड़ा सामने आया है। कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र का एक बेटा प्रियांशु एक मर्डर केस में जेल में बंद है। पुलिस इस मामले से भी वारदात का कनेक्शन खंगाल रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *