Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

जीतने के लिए घोड़े का इंजेक्शन लगाकर दौड़े 2 युवक:आगरा में मैदान में ही गिरे; आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे

आगरा में दौड़ प्रतियोगिता जीतने के लिए दो युवकों ने घोड़ों को दिया जाने वाला स्टेरॉयड इंजेक्शन लगा लिया। इसके बाद दोनों 6 किमी की दौड़ में शामिल हुए। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वे मैदान में ही गिर पड़े।

साथी एथलीट्स ने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। करीब 2 घंटे तक चले इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर खेरागढ़ थाना क्षेत्र के अऐला गांव का है। गुरुवार को यहां दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। डॉक्टर के अनुसार, बेहतर प्रदर्शन और थकान कम करने के लिए दोनों युवकों ने यह इंजेक्शन लिया था।

अऐला गांव में हर साल दौड़ प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेते हैं।

अऐला गांव में हर साल दौड़ प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेते हैं।

खेरागढ़ क्षेत्र के गांव अऐला निवासी श्यामवीर सिकरवार (16) और गौरव (22) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। श्यामवीर 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता किसान हैं, जबकि 2 बड़े भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं, गौरव स्नातक का छात्र है। उसके पिता भी किसान हैं और बड़ा भाई प्राइवेट नौकरी करता है।

दोनों नियमित रूप से दौड़ और अन्य शारीरिक अभ्यास करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मैराथन कमेटी की ओर से गांव में 6 KM की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पहला पुरस्कार 2100 रुपए, दूसरा 1100 रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी के लिए 551 रुपए रखे गए थे। टॉप-10 प्रतिभागियों को मेडल भी दिए जाने थे।

प्रतियोगिता में गौरव और श्यामवीर ने भी हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों ने घोड़ों को दिया जाने वाला इंजेक्शन खुद को लगा लिया। इसके बाद वे दौड़ने के लिए मैदान में उतर गए। दौड़ के दौरान ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

कमेटी ने दौड़ प्रतियोगिता में इनाम भी रखा था।

कमेटी ने दौड़ प्रतियोगिता में इनाम भी रखा था।

गौरव चौथे, श्यामवीर दूसरे नंबर पर आए

दौड़ खत्म होने के बाद दोनों मैदान में गिर पड़े। साथियों ने उन्हें सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने करीब 2 घंटे तक उनका इलाज किया। हालत में सुधार होने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।युवकों के पास इंजेक्शन की एक खाली शीशी भी मिली। दोनों ने बताया कि 3 एमएल इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गांव वालों के मुताबिक, प्रतियोगिता में श्यामवीर दूसरे और गौरव चौथे स्थान पर आए।

आयोजन कमेटी के सदस्य पुष्पेंद्र ने बताया कि गांव की प्रतिभाओं को निखारने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 6 किमी की मैराथन दौड़ आयोजित की गई थी। दौड़ सकुशल संपन्न हो गई। इसके बाद श्यामवीर सिकरवार और गौरव सिकरवार को घबराहट हुई, जिसके बाद उन्हें सीएचसी खेरागढ़ ले जाया गया। कुछ देर बाद दोनों को वापस भेज दिया गया। उन्होंने क्या लिया था, इसकी जानकारी नहीं है।

गौरव और श्यामवीर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में दोनों ने स्टेरॉयड लेकर दौड़ लगाई।

गौरव और श्यामवीर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में दोनों ने स्टेरॉयड लेकर दौड़ लगाई।

डॉक्टर बोले- बिना सलाह स्टेरॉयड लेना खतरनाक

सीएचसी सुपरिटेंडेंट डॉ. आरके सिंह के मुताबिक, बेहतर प्रदर्शन और थकान कम करने के उद्देश्य से दोनों युवकों ने स्टेरॉयड का इंजेक्शन लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब 2 घंटे के उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ।

डॉक्टर ने बताया कि बिना चिकित्सकीय सलाह किसी भी तरह का स्टेरॉयड या इंजेक्शन लेना गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है। भर्ती और शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में जल्दी बेहतर प्रदर्शन की चाह में ऐसे प्रयोग स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *