Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, कब और सुबह कितने बजे खेला जाएगा IND vs JPN टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

  • टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंच चुकी है, जहां भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन अब एशियन गेम्स 2026 है। भारत की टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी, हालांकि अभी ये तय नहीं है कि टीम का मुकाबला किससे होगा। इस बीच इससे पहले भारत और जापान की टीमें टी20 इंटरनेशनल में आमने सामने होने जा रही हैं। ये पहला मौका होगा जब भारतीय टीम जापानी टीम से क्रिकेट मैच खेलेगी। ये मैच कब होगा और भारतीय समय अनुसार कितने बजे से शुरू होगा, ये अभी से जान लीजिए। मैच सुबह होगा, इसलिए इसका वक्त नोट करना बहुत जरूरी है, नहीं तो इसके छूटने की संभावना है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहुंची जापान, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जापाना पहुंच चुकी है। जहां उसे एशियन गेम्स में खेलना है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम तो फाइनल में पहुंच चुकी है और उसका मेडल पक्का हो गया है। भारत ने अगर श्रीलंका को हराया तो गोल्ड मेडल मिल जाएगा और अगर हार मिली तो भी सिल्वर मेडल मिलेगा। अब भारत की पुरुष टीम की बारी है। भारत का पहला मैच एशियन गेम्स में किससे होगा, ये अभी साफ नहीं है, क्योंकि क्वार्टर फाइनल की टीमों का फैसला होना अभी बाकी है। पुरुष क्रिकेट का पहला मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया 28 सितंबर को मैदान में उतरेगी। 

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच, सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा मुकाबला

इस बीच भारत और जापान के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मैच अचानक तय हुआ है। इसलिए इसको लेकर जबरदस्त रोमांच है। ये मुकाबला 22 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाना है। इस मैच के वक्त की बात की जाए तो ये सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी नौ बजे टॉस होगा। जापान की टीम पिछले कुछ वक्त से अच्छा क्रिकेट खेल रही है, लेकिन वो भारत को टक्कर दे पाएगी, इसकी संभावना काफी कम है। लेकिन मुकाबला काफी रोचक जरूर हो सकता है। करीब एक बजे तक मैच चलने की संभावना है। 

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी। 

जापान की टीम का पूरा स्क्वाड: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *