Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य बीजेपी शासित

भोपाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त करेंगे। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर हुए 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में उन्होंने गोशालाओं को ₹101 करोड़ दिए। उज्जैन में बन रहे ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।

शाह भौंरी में IISER के अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

शाह ने कहा- कांग्रेसी विरोध करते हैं, मैं हिसाब देने आया हूं

शाह ने कहा- कांग्रेसी हमारा विरोध करते हैं। मैं आज उनको हिसाब देने आया हूं। आपने 75 साल में देश में दूध का कुल उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख टन पहुंचाया था। मोदी जी ने 10 साल में 25 करोड़ तक पहुंचाने का काम किया है। ये इसलिए होता है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लगन से काम कर रही हैं।

प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन 2014-15 में 307 ग्राम था, अब 58 प्रतिशत बढ़कर 485 ग्राम पर पहुंच गया है। हमारा देश दुनियाभर में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश बना है। इसमें पहले 5 राज्य- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र बीजेपी शासित ही हैं।

आपके बेटे-बेटी के लिए नशे की जगह नहीं होगी…

केंद्रीय मंत्री ने कहा- मेरी एक मीटिंग मुख्यमंत्री और गृह विभाग के साथ है। मध्यप्रदेश 31 दिसंबर 2029 के पहले नारकोटिक्स से मुक्त हो जाए, इस प्रकार की बारीक प्लानिंग आज करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश के सारे अभिभावकों को, विशेष कर माताओं को कहने आया हूं आपके बेटे-बेटी के लिए नशे की जगह ही नहीं होगी, उनका उज्ज्वल भविष्य होने वाला है।

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, एमपी में 2015 से 2024 के बीच एनडीपीएस के 28,178 केस दर्ज किए गए। 2015 में 591 केस थे, जो 2024 में बढ़कर 4,351 हो गए। 2022 में सबसे ज्यादा 4,811 मामले दर्ज हुए थे।

शाह बोले- कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया

शाह ने कहा- देश आजाद हुआ तब से मांग थी कि भारत सरकार में एक स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय बने, मगर कांग्रेसियों ने 75 साल तक बनने नहीं दिया। नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री आए जिन्होंने अलग सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की। सहकारिता मंत्रालय बनने का सबसे बड़ा फायदा किसी को होने वाला है तो मेरे सामने बैठे गोपालकों को होने वाला है।

अभी-अभी मोहन जी ने बताया खुले बाजार में अगर गोपालक दूध बेचता है तो शोषण होता है। ₹35 लीटर दूध बिचौलिए ले जाते हैं और मलाई बिचौलिए खाते हैं।

अगर आप को-ऑपरेटिव व्यवस्था में दूध भरोगे तो पहले ही दिन से ₹35 की जगह ₹55 मिलने की शुरुआत हो जाएगी। पर इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना होगा। दूध लेकर क्या करेंगे? दूध से आइसक्रीम बनेगा, मक्खन बनेगा, घी बनेगा, चीज बनेगा, मावा बनेगा ये प्रोसेसिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

शाह बोले- मैं हिसाब देने आया हूं

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेसी हमारा विरोध करते हैं। मैं आज उनको हिसाब देने आया हूं। आपने 75 साल में देश में दूध का कुल उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख टन पहुंचाया था। मोदी जी ने 10 साल में 25 करोड़ तक पहुंचाने का काम किया है। ये इसलिए होता है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लगन से काम कर रही हैं।

प्रति व्यक्ति दूध उत्पादन 2014-15 में 307 ग्राम था, अब 58 प्रतिशत बढ़कर 485 ग्राम पर पहुंच गया है। हमारा देश दुनियाभर में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश बना है। इसमें पहले 5 राज्य- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र बीजेपी शासित ही हैं।

लखपति गोपालक दीदियों का सम्मान किया

शाह ने 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में गोशालाओं को ₹101 करोड़ दिए। उज्जैन में बन रहे ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया। उन्होंने भोपाल की लखपति गोपालक दीदी शशि बाई समेत पांच लखपति दीदियों को सम्मानित किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के दो स्वीकृति पत्र दिए गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *