Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

हेडमास्टर ने बच्चे के सिर को तबले की तरह बजाया,VIDEO:इटावा में क्लास में मजाक बनाया; सिर मुंडाकर स्कूल गया था; BSA ने सस्पेंड किया

इटावा : इटावा के सरकारी स्कूल में सिर मुंडवाकर पहुंचे चौथी कक्षा के छात्र के सिर को हेड मास्टर ने तबले की तरह बजाया। क्लासरूम में बच्चों के सामने उसका मजाक उड़ाते हुए ठहाके लगाते रहे। इस दौरान दूसरे बच्चे भी हंसते रहे।

गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच बीईओ को सौंपी गई है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है। हालांकि, घटना कब हुई, यह स्पष्ट नहीं है।

प्राथमिक विद्यालय बिरौली में प्रधानाध्यापक दिनेश छात्र के सिर को तबला समझकर बजाने लगे।

प्राथमिक विद्यालय बिरौली में प्रधानाध्यापक दिनेश छात्र के सिर को तबला समझकर बजाने लगे।

सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली में प्रधानाध्यापक छात्र के सिर पर हाथ फेरते नजर आ रहे हैं।

सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली में प्रधानाध्यापक छात्र के सिर पर हाथ फेरते नजर आ रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय बिरौली में दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र और हेड मास्टर दिनेश कुमार तैनात हैं। यहां कक्षा 5 तक के 76 बच्चे पढ़ते हैं। उन्वा गांव के रहने वाले हेड मास्टर दिनेश कुमार वर्ष 2018-19 से स्कूल में तैनात हैं।

बिरौली गांव का रहने वाला एक बच्चा इसी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता है। उसने किन्हीं कारणों से अपने सिर के बाल मुंडवा लिए थे। सिर मुंडवाकर स्कूल पहुंचने पर हेड मास्टर ने उसे अपने पास बुलाया, उसके सिर को तबले की तरह बजाने लगे और मजाक बनाया।

27 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा?

वीडियो में हेड मास्टर दिनेश कुमार कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, जबकि बच्चा उनके पैरों के पास फर्श पर बैठा है। हेड मास्टर अपने मोबाइल पर तबले का म्यूजिक बजाते हैं और दोनों हाथों से बच्चे के मुंडे सिर पर थाप देने लगते हैं। वह इस तरह सिर बजाते हैं, जैसे कोई तबला वादक वादन कर रहा हो।

इस दौरान हेड मास्टर जोर-जोर से हंसते रहते हैं। उनके हाव-भाव भी तबला बजाने जैसे नजर आते हैं। उनकी इस हरकत को देखकर पास में बैठे दूसरे बच्चे भी हंसने लगते हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि हेड मास्टर ने ही इसे बनवाया था।

वीडियो सामने आने पर मचा हड़कंप

गुरुवार दोपहर वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने हेड मास्टर की इस हरकत को शर्मनाक बताते हुए नाराजगी जताई। शिक्षा विभाग ने इसे छात्र की गरिमा के विरुद्ध और अशोभनीय आचरण माना।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने वीडियो के आधार पर प्राथमिक विद्यालय बिरौली के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें सैफई बीआरसी से संबद्ध किया गया है।

15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

मामले की जांच के लिए बसरेहर के खंड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर आरोप पत्र जारी करने और जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हेड मास्टर बोले- मैं शर्मिंदा हूं

हेड मास्टर दिनेश कुमार ने कहा-

QuoteImage

मैं अपने इस कृत्य पर शर्मिंदा हूं। किसी बच्चे की भावना को आहत करने के लिए ऐसा नहीं किया था। इसके लिए मैं लिखित में माफी मांगूंगा।QuoteImage

बीएसए राजेश कुमार ने बताया-

QuoteImage

स्कूल में हेड मास्टर का ऐसा आचरण अशोभनीय है। वीडियो कब का है, इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होता है। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *